Monday, 27 August 2018

भारत में पहली बार बायोफ्यूल से उड़ा प्लेन, स्पाइस जेट ने की शुरुआत


READ MORE

सस्ती उड़ान सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को देश की पहली बायोफ्यूल से चलने वाले विमान का टेस्ट रन किया. बॉम्बार्डियर क्यू 400 विमान के जरिये इस उड़ान का परिचालन किया गया और इसमें आंशिक रूप से बायो जेट ईंधन का इस्तेमाल किया गया. देहरादून से रवाना होकर यह उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी.एयरलाइन ने कहा कि उसने पहली बायो जेट ईंधन की उड़ान का सफलता से परिचालन पूरा किया. इस उड़ान के लिए इस्तेमाल ईंधन 75 प्रतिशत एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और 25 प्रतिशत बायो जेट ईंधन का मिश्रण था. एयरलाइन में बयान में कहा कि एटीएफ की तुलना में बायो जेट ईंधन इस्तेमाल का फायदा यह है कि इससे कॉर्बन उत्सर्जन घटता है और साथ ही ईंधन दक्षता भी बढ़ती है.


यह भी पढ़ें: रियाद-मुंबई जेट एयरवेज फिसलने के मामले में दो पायलट जांच तक सस्पेंड


स्पाइसजेट ने कहा कि जट्रोफा फसल से बने इस ईंधन का विकास सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून ने किया है. परीक्षण उड़ान पर करीब 20 लोग सवार थे. इनमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और स्पाइसजेट के अधिकारी शामिल रहे. एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि यह उड़ान करीब 25 मिनट की थी.स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि बायो जेट ईंधन की लागत कम बैठती है और साथ ही यह उल्लेखनीय रूप से कॉर्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करता है.


उन्होंने कहा, ‘इसमें हमारी परंपरागत विमान ईंधन पर प्रत्येक उड़ान में निर्भरता में करीब 50 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है. इससे किराये में भी कमी आएगी.’


यह भी पढ़ें: सस्ते में करें हवाई यात्रा, केवल 999 में बुक करें फ्लाइट का टिकट..!


बायो जेट ईंधन को अमेरिकी मानक परीक्षण प्रणाली (ASTM) से मान्यता है और यह विमान में प्रैट एंड व्हिटनी और बॉम्बार्डियर के वाणिज्यिक एप्लिकेशन के मानदंडों को पूरा करता है. क्यू400 विमान में 78 सीटें हैं.


एयरलाइंस कंपनियों के वैश्विक निकाय आईएटीए के अनुसार वैश्विक स्तर पर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में विमानन उद्योग का हिस्सा दो प्रतिशत बैठता है.


यह भी पढ़ें:एयर होस्‍टेस का आरोप- चोरी के शक में स्पाइसजेट ने कपड़े उतरवाए


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/G4eqztGIe78/story01.htm

No comments:

Post a Comment