Sunday, 26 August 2018

जेटली ने कहा- UPA के मुकाबले NDA में अर्थव्यवस्था बेहतर, कांग्रेस ने गिनाई गलतियां


READ MORE

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अर्थव्यवस्था को लेकर पिछली सरकार पर निशाना साधा है. जेटली का कहना है कि 2014 में जब से एनडीए सरकार बनी है, तब से देश की अर्थव्यवस्था में कई बड़े बदलाव हुए हैं. सोशल साइट ट्विटर और फेसबुक पर ब्लॉग के जरिये वित्त मंत्री ने इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए ये दावे किए.PM मोदी को एक साल में मिले 168 विदेशी तोहफे, जानें क्या है कीमत?


अरुण जेटली ने आईएमएफ की ओर से जारी फरवरी 2014 और जुलाई-अगस्त 2018 के आंकड़ों की तुलना करते हुए लिखा ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- ‘हम पिछले चार सालों में काफी आगे बढ़े हैं, विधायिका और अन्य माध्यमों से सरकार ने कई सुधार किए हैं. जिससे देश की आर्थिक प्रणाली साफ-सुथरी और पारदर्शी हुई है.’


यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए जेटली ने कहा कि आईएमएफ रिपोर्ट ने 2014 में व्यापक आर्थिक अस्थिरता और संरचनात्मक कमजोरियों को उजागर किया, जिसकी वजह से देश में महंगाई, वित्तीय घाटा, चालू खाते के घाटे के साथ आधारभूत संरचना और ऊर्जा क्षेत्र के प्रोजेक्ट रुक गए. लेकिन, पिछले चाल सालों में उठाए गए निर्णायक कदमों की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था कई देशों के आगे खड़ी है.





‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा इंसाफ




जेटली ने लिखा, ‘ आईएमएफ की 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 के मुकाबले आर्थिक स्थिरता आई है और संरचनात्मक सुधार करने का फल भी मिला है. नवंबर 2016 में नकदी को लेकर उठाए गए कदम और जुलाई 2017 में जीएसटी लागू करने की वजह से आर्थिक वृद्धि दर में कमी आई, लेकिन अब निवेश के बढ़ने से गति में तेजी आई है और इसकी भरपाई हो रही है.’



वित्त मंत्री पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा, ‘कांग्रेस नीत यूपीए-I और यूपीए-II सरकार ने आजादी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को सबसे अच्छी दशकीय बढ़ोतरी दी. जबकि, मोदी सरकार के दौरान 2017-18 की जीडीपी वृद्धि दर 6.7 फीसदी है जो चार सालों में सबसे निचले स्तर पर है.’


Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533928/s/36d73706/sc/17/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Centertainment0Chindi0Cbollywood0Cnews0Einterviews0CExclusive0ESunny0ELeones0Esexy0Eavatar0Ein0ERagini0EMMS0E20Carticleshow0C30A0A0A36780Bcms/story01.htm

No comments:

Post a Comment