READ MORE
बांदा जिले में जल संचयन के लिए खोदा गया तालाब एक बच्चे की मौत का कारण बन गया. बकरियां चराने गए एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा का है. तालाब में डूबने से एक 13 वर्षीय छात्र भूपेंद्र की मौत हो गई. वह कक्षा पांच का छात्र था. भूपेंद्र गांव में बकरी चराने गया था, उसी दौरान वह तालाब में नहाने के लिए उतर गया. तालाब के एक गहरे गड्ढे में फिसलकर वह गिर पड़ा जिससे काफी देर तक पानी में डूबे रहने से उसकी मौत हो गई.
Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/_16Pz6H5B9k/the-buzz-today.cnn.html
No comments:
Post a Comment