READ MORE
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में की गई ढाई रुपए प्रति लीटर की कटौती को नाकाफी बताया. उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर कम से कम 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करनी चाहिए और इन पर लगा उपकर भी हटा लेना चाहिए.सिलीगुड़ी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘केंद्र सरकार को ईंधन की कीमत में कम से कम 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करनी चाहिए. केंद्र की मौजूदा सरकार को जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है. वो सिर्फ अपनी पार्टी के हितों में रुचि रखते हैं.’ बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पिछले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी.
केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक व्यवस्था के तहत पेट्रोल-डीजल पर 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है. इसमें 1.50 रुपए की कमी उत्पाद शुल्क में कटौती से हुई है. जबकि एक रुपए प्रति लीटर का भार सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियां वहन करेंगी. बनर्जी ने पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए उपकर को भी हटाने की मांग की है.
No comments:
Post a Comment