READ MORE
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने हब्बा कदल इलाके में तीन व्यक्तियों पर फायरिंग की जिसमें 2 की मौत और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के तुरंत बाद तीनों व्यक्तियों को तत्काल एसएमएचएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां दो व्यक्तियों की डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन नागरिकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई जिसके बाद दो की मौके पर मौत हो गई वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया है. पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर ली है. दोनों मृत व्यक्ति नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/NFexfvwoGuA/story01.htm
No comments:
Post a Comment