READ MORE
यूपीटीईटी 2018 की परीक्षा के लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक किया जा सकता है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर 7 अक्टूबर तक रजिस्टर्ड और यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड को मिले पूर्ण आवेदन की संख्या में ज्यादा अंतर हुआ तो उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 2 से 3 दिन की छूट और मिल सकती है. हालांकि अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द आवेदन कर लीजिए.ये भी पढ़ें- UPTET 2018: आवेदन में अभी भी आ रही हैं दिक्कतें, क्या बढ़ेगी अप्लाई करने की लास्ट डेट!
बता दें उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड यूपीटीईटी 2018 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद जारी करेगा.
ये भी पढ़ें- यूपी में इंडियन आर्मी की शुरू हो रही है भर्ती रैली, 12वीं पास आज ही भर लें फॉर्म
ऐसे करें UPTET 2018 के लिए अप्लाई
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in या upbeb.org पर जाएं.
– UPTET 2018 अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें.
– मांगे जरूरी डिटेल्स एंटर करके सावधानी पूर्वक एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
– ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस सबमिट करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
– कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट भी ले लें.
ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी, पहले शिफ्ट के एग्जाम में ही बांट दिए गए थे पेपर्स
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट के लिए अब तक करीब 18.20 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. बता दें यूपीटीईटी की परीक्षा 4 नवंबर को 2 शिफ्ट में आयोजित की जानी हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/NFexfvwoGuA/story01.htm
No comments:
Post a Comment