Monday, 1 October 2018

राफेल विमान की कीमत वाकई कम तो सरकार केवल 36 विमान क्यों खरीद रही है: चिदंबरम


READ MORE

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को सवाल किया कि बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के दावे के मुताबिक अगर राफेल लड़ाकू विमान की कीमत वाकई में कम है, तो केवल कुछ ही विमान क्यों खरीदे जा रहे हैं.पार्टी की बैठक से इतर यहां संवाददाताओं से बात करते हुए चिदंबरम ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने 126 राफेल विमान खरीदने का फैसला किया था और एक करार किया गया था. लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे रद्द कर दिया और एक नया सौदा किया.


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘वो लोग दावा करते हैं कि लड़ाकू विमान सस्ते हैं. इस मामले में उन्हें बताना चाहिए किस तरह वो सस्ते हैं. वो लोग खुलासा नहीं कर रहे हैं. अगर विमान की कीमत कम है तो सरकार और अधिक विमान क्यों नहीं खरीद रही? सरकार केवल 36 विमान ही क्यों खरीद रही है.’


केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इससे पहले कहा था कि सरकार पूरी तरह हथियारों से लैस जिन लड़ाकू विमानों को खरीद रही है उसकी कीमत पिछली यूपीए सरकार के तहत प्रस्तावित कीमत से 20 फीसदी कम है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/W-roVz16NBE/story01.htm

No comments:

Post a Comment