Wednesday, 3 October 2018

मध्य प्रदेश: मंदिर में पुजारियों ने 5 साल की बच्ची से किया रेप, गिरफ्तार


READ MORE

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 5 साल की एक बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. मंगलवार को दो पुजारी चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को मंदिर ले गए और वहां उसके साथ रेप किया.एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी राजू पंडित (55 साल) और बटोली प्रजापति (45 साल) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्शन 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.


ये भी पढ़ें- नन से रेप के आरोपी जालंधर के बिशप ने छोड़ा अपना पद


आरोपियों ने पीड़ित बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने मंदिर के अंदर बुलाया और वहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पीड़ित बच्चियों को उसके घर के बाहर छोड़ आए. मगर जाते-जाते वो उसे इसके बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दे गए.ये भी पढ़ें- 10वीं की छात्रा से स्कूल के ही 4 छात्रों ने किया रेप, प्रिंसिपल समेत 9 गिरफ्तार


पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची को दर्द होने पर उसकी मां ने इसकी वजह पूछा. तो बच्ची ने उन्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. जिसके बाद बच्ची के घरवालों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई.


पीड़ित बच्ची के पिता किसान हैं. उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसके बाद अब उसकी हालत स्थिर है.


दतिया के एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने शक जताया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी कई मासूम बच्चियों को अपना शिकार बनाया होगा. देअवस्थी ने कहा कि लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों पुजारियों ने इससे पहले भी कई मासूम बच्चियों के साथ गलत हरकत की है. कई बच्चियों ने अपने माता-पिता से उनकी हरकतों को लेकर पूर्व में शिकायत की है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/supreme-court-allows-minor-to-terminate-her-pregnancy-1101423.html

No comments:

Post a Comment