READ MORE
देश के दो सबसे बड़े दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर इस साल सर्दियों को दौरान रखरखाव और मरम्मत (मेंटेनेंस) के चलते उड़ाने प्रभावित हो सकती हैं. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाले डीआईएएल ने कहा कि 15 नवंबर से 13 दिनों के लिए मरम्मत कार्य के लिए तीन रनवेज़ में से एक को बंद कर दिया जाएगा.इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश में सबसे व्यस्त एयरोड्रम में से एक है और इसमें तीन रनवे हैं. रनवे नंबर 27/09 अगले महीने मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया जाएगा. इस दौरान दो अन्य रनवे – 11/29 और 10/28 पर विमानों की आवाजाही जारी रहेगी.
इस एयरपोर्ट पर 2017-18 में करीब 63.5 मिलियन यात्रियों को आना-जाना हुआ. हर दिन यहां से करीब 1,300 उड़ाने होती हैं.
एक बयान में डीआईएएल ने कहा कि वह मेंटेनेंस के लिए रनवे 27/09 को 15 नवंबर 2018 से 13 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा. इससे आईजीआई एयरपोर्ट की लगभग 50 उड़ाने प्रभावित होगी.’डीआईएएल प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ये कार्य सुरक्षित विमान संचालन के लिए आवश्यक हैं और अचानक व्यवधान से बचने के लिए यह योजना बनाई जा रही है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर बाधाएं लंबे समय तक चलेंगी. यहां 23 अक्टूबर को दोनों रनवे छह घंटे लिए बंद रहेंगे, इसके अलावा 7 फरवरी से 30 मार्च के बीच हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को छह घंटे के लिए रनवे बंद रहेगा.
मुंबई के एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि रखरखाव का काम दोनों रनवे के इंटरसेक्शन पर होगा. इसलिए उन्हें बंद रखा जाएगा. एयरलाइंस ने कहा है कि ज्यादा उड़ाने प्रभावित न हों इसके लिए वे कुछ उड़ानों को रीशेड्यूल, कैंसिल या फिर कम्बाइन की जाएंगी.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/supreme-court-allows-minor-to-terminate-her-pregnancy-1101423.html
No comments:
Post a Comment