Wednesday, 3 October 2018

शिवसेना का बड़ा आरोप, 'AIMIM और प्रकाश आंबेडकर की पार्टी के बीच बीजेपी ने कराया गठबंधन'


READ MORE

शिवसेना नेता के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि इस तरह के अारोप हैं कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और दलित नेता प्रकाश आंबेडकर की पार्टी के बीच गठबंधन केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कराया है.एआईएमआईएम और आंबेडकर की पार्टी बहुजन रिपब्लिकन पार्टी-बहुजन महासंघ (बीबीएम) ने पिछले महीने अगले साल होने वाले चुनावों में गठबंधन करने की घोषणा की थी.


ये भी पढ़ें- सबरीमाला पर SC के फैसले पर फिर बवाल, जानिए इस मामले में कब क्या हुआ?


शिवसेना नेता राउत ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘इस बात के आरोप हैं कि इन दोनों दलों में बीजेपी  ने ही गठबंधन कराया है ताकि कांग्रेस को महाराष्ट्र में दलित और मुस्लिम मत नहीं मिले.’’ये भी पढ़ें- राफेल डील पर बोले वीके सिंह- सारा धुआं छट जाएगा, क्योंकि यहां कोई असली आग ही नहीं


राउत ने कहा कि अगर  आंबेडकर का कांग्रेस और एनसीपी से वैचारिक मतभेद हैं तो उसे शिवसेना के साथ गठजोड़ करना चाहिए था.


ये भी पढ़ें- ILFS बेलआउट: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- चौकीदार की दाढ़ी में तिनका


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/supreme-court-allows-minor-to-terminate-her-pregnancy-1101423.html

No comments:

Post a Comment