READ MORE
केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर कड़ा वार करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि भगवा दल उन्हें ‘अधजल गगरी छलकत जाए’ मुहावरे की याद दिलाता है. राज्य के सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक ने कहा कि एनडीए सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी है.बीजद की ‘एक महीने की’ जन संपर्क पदयात्रा को विदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अपने चुनाव घोषणापत्र में भाजपा ने ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ. हम जानते हैं कि अधजल गगरी छलकत जाए.’’
बीजद की यह यात्रा तब हो रही है जब कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2019 के चुनाव में उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए कई मौकों पर राज्य का दौरा कर चुके हैं. वैसे पटनायक ने राज्य के मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहा है.
ये भी पढ़ें- शिक्षकों की हड़ताल मामले में ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ नीति अपनाएगी ओडिशा सरकारउन्होंने कहा कि उनकी सरकार को बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना शुरु करना पड़ा क्योंकि केंद्र ने आयुष्मान भारत के लिए उनकी शर्तों को नामंज़ूर कर दिया.
उधर, ओडिशा भाजपा ने कहा कि राज्य को कई कारकों की वजह से विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं मिल पाया और उनमें से एक राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय धनराशि का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाना है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/A9ALzH7NJfQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment