Monday, 1 October 2018

सबरीमाला में महिलाओं के लिए अलग लाइन होना ‘अव्यवहारिक’: केरल सरकार


READ MORE

केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि सबरीमाला में महिलाओं के लिये अलग लाइन होना ‘अव्यवहारिक’ है. हालांकि केरल सरकार ने अयप्पा मंदिर आने वाली महिलाओं के लिये बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई एक उच्चाधिकार समिति की बैठक में महिला श्रद्धालुओं के लिये किये जाने वाले विभिन्न प्रबंधों पर चर्चा की गई.हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने हर आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने से जुड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने 28 सितंबर को 10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश पर लगी पाबंदी को खत्म कर दिया है.


सोमवार की बैठक में यह भी कहा गया कि मंदिर परिसर में महिलाओं के लिये अलग लाइन का इंतजाम करना ‘अव्यवहारिक’ है. देवस्वाम मंत्री कदाकमपल्ली सुरेंद्रन ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘भक्तों को दर्शन के लिये लाइन में आठ से 10 घंटे इंतजार करना होता है और महिला श्रद्धालुओं को भी इसके लिये तैयार रहने की जरूरत है. हम कुछ नहीं कर सकते. जो घंटों तक कतार में इंतजार कर सकते हैं सिर्फ उन्हें ही आने की जरूरत है’


उन्होंने कहा कि महिला तीर्थयात्री ज्यादातर अपने पुरुष रिश्तेदारों या दूसरे श्रद्धालुओं के साथ होती हैं. अगर उनके लिये अलग लाइन की व्यवस्था की जायेगी तो उनके अपने परिवार से बिछड़ने का डर बना रहेगा. उन्होंने कहा हालांकि महिला श्रद्धालुओं के लिये अलग शौचालयों और स्नान घाटों की सुविधा रहेगी.आपको बता दें मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आने के बाद केरल सरकार ने मंदिर परिसर में महिलाओं के लिये कई नए शौचालयों की व्यवस्था करने की घोषणा हाल में ही कर दी है.


ये भी पढ़ें- अब तनुश्री दत्ता के निशाने पर आए बिग बी, बोलीं- ‘मुझे काफी दुख पहुंचा’


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/drunk-game-of-thrones-actor-kit-harington-thrown-out-of-bar-in-new-york-1223402.html

No comments:

Post a Comment