READ MORE
दिल्ली में अब लोगों को यहां लर्निंग और परमानेंट दोनों तरह के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. दरअसल सोमवार से दिल्ली परिवहन ऑफिस (आरटीओ) की सारी सर्विसेंज़ ऑनलाइन हो गईं.परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि एक अक्टूबर से सभी आरटीओ ऑफिस में फॉर्म और फीस दोनों ऑनलाइन जमा किए जाएंगे. उन्होंने इस व्यवस्था को एक अक्टूबर से लागू किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
आरटीओ ऑफिस के पूरी तरह ऑनलाइन होने से लोगों को लर्निंग व परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस और डुप्लीकेट वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित विभिन्न सेवाओं के लिए ऐप्लिकेशन सिर्फ ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे. इसमें खास बात यह भी है कि नई व्यवस्था के मुताबिक पूरी प्रक्रिया में सिर्फ एक बार ही RTO ऑफिस जाना होगा. माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसकी भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
इस नंबर पर फोन कर घर पर मंगाएं राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंसऐसे में अब आरटीओ में आवेदनकर्ता किसी भी काम के लिए फॉर्म की हार्ड कॉपी नहीं जमा करा सकेगा. इसके अलावा जिन लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी होगी, उनके लिए सभी आरटीओ में हेल्पडेस्क की भी सुविधा दी जाएगी. इन हेल्पडेस्क के जरिए फॉर्म भी भरे जा सकेंगे और डॉक्युमेंट भी अपलोड किए जा सकेंगे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/W-roVz16NBE/story01.htm
No comments:
Post a Comment