READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल और उनके मुरीद रह चुके अभिनंदन पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. सहारनपुर के रहने वाले पाठक ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए कहा कि वह बीजेपी की परफॉर्मेंस से नाराज़ हैं और इसीलिए वह कांग्रेस जॉइन करना चाहते हैं.उन्होंने एएनआई से कहा कि “मैं देखकर अचंभित हूं कि वास्तव में पीएम मोदी जो सोचते और कहते हैं भाजपा उसके विपरीत काम करती है. लोग मुझसे पूछ रहे हैं ‘अच्छे दिन कब आएंगे?’
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने अचानक ‘नरेंद्र मोदी’ को कार्यालय में घूमते हुए देखा. हालांकि जल्द ही उन्हें यह अहसास हो गया कि वह पीएम नहीं उनके हमशक्ल हैं. कार्यकर्ताओं ने उनसे मज़ाक में यह भी पूछा कि उन्हें उनके 15 लाख रुपए कब मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- राहुल का सवाल, ‘महंगाई के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों’पाठक ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी जैसा दिखने के कारण मज़ाक का सामना भी करना पड़ा. पाठक ने दावा किया कि सरकार के खराब प्रदर्शन के कारण लोग उन्हें पीटेंगे और उन्हें गाली देंगे.
पीएम मोदी के हमशक्ल पाठक कई जगहों पर बीजेपी के कैंम्पेन का भी हिस्सा रह चुके हैं साथ ही वह पीएम मोदी की रैलियों में भी शरीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को पसंद करते हैं, लेकिन वह उनकी सरकार के खिलाफ कैंपेन करने को मजबूर हैं क्योंकि सरकार ने अपनी कही बातों को पूरा नहीं किया.
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पाठक का कहना है कि, “मैंने यूपीसीसी प्रमुख से राहुल जी से मुलाकात कराने के लिए अनुरोध किया है ताकि मैं भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने की पूरी इच्छा ज़ाहिर कर सकूं.”
No comments:
Post a Comment