READ MORE
फेस्टिव सीज़न के शुरू होते ही कंपनियां नए-नए ऑफर्स की सौगात लेकर आई हैं. जहां ई-कॉमर्स कंपनियां सेल के ज़रिए लोगों को लुभाने में लगीं हैं, वहीं मोबाइल बनाने वाली कंपनियां भी पीछे नहीं हैं. इसी तरह सैमसंग ने अपनी 4 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. सैमसंग ने अपने J Series में मौजूद चार बजट स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है.VIDEO: WHATSAPP पर ऐसे भेजें अपने चेहरे का STICKER
कंपनी ने Galaxy J2 (2018), Galaxy J2 Core, Galaxy J4, और Galaxy J6 के दाम कम किए है. मगर ध्यान रहे कि फोन कुछ समय के लिए ही सस्ता किया गया है. फोन रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए बताया कि ये फोन 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सस्ती कीमत पर खरीदे जा सकेंगे. आगे जानें कितने सस्ते हुए फोन.
#Samsung
New Best Buy from 25th Oct current compartment 15th Nov –
J6 64GB during Rs. 12990J6 32GB during Rs. 11490
J4 16GB during Rs. 8250
J2 18 during Rs. 6990
J2 Core during Rs. 5990 pic.twitter.com/VqKIoXJLIl
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) October 25, 2018
Galaxy J2 Core की कीमत 7,000 रुपये है और ये मौजूदा ऑफर के चलते फ्लिपकार्ट पर 6,190 में उपलब्ध है. फेस्टिव सीजन के दौरान 5,990 रुपये की कीमत में सेल पर उपलब्ध कराया जा रहा है.
Galaxy J2 2018 की भारत में कीमत 8,200 रुपये है और ये आमतौर पर 7,690 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहता है. हालांकि, हैंडसेट को 15 नवंबर तक 6,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा.
Galaxy J4 (16GB) को 10,990 रुपये में पेश किया गया था. फोन की कीमत फिलहाल 8,990 रुपये है. लेकिन कटौती के बाद फोन 8,250 रुपये की डिस्काउंट कीमत पर उपलब्ध कराया गया है.
एक फोन में आप भी चला सकते हैं दो WhatsApp अकाउंट, ये है तरीका
Galaxy J6 के 32 जीबी वेरिएंट की असली कीमत 14,990 रुपये है. 3 जीबी रैम के साथ, फोन का ये वेरिएंट आमतौर पर 12,490 रुपये में उपलब्ध होता है. वहीं, फेस्टिव सेल के दौरान इसे सिर्फ 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है.
NOKIA के इन स्मार्टफोन्स के दाम 13 हज़ार रुपये हुए कम, जानें नई कीमत
Galaxy J6 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की असल कीमत 16,700 रुपये है. सेल के चलते फोन को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
5G से लेकर ‘INDIA MOBILE CONGRESS 2018’ में ये रहा ख़ास
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/know-your-horoscope-17-916849.html
No comments:
Post a Comment