READ MORE
बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कम-से-कम 100 रेस्तरां और पब के अवैध ढांचों को गिरा दिया. शुक्रवार शाम कमला मिल कंपाउंड में आग में 14 लोगों की मौत के एक दिन बाद ये कार्रवाई की गई है.एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहर तक कम-से-कम 100 रेस्तरां और पबों के अवैध एवं अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने बताया कि नगर निकाय के कम-से-कम 1,000 अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह अभियान चलाया.
मलाड और मुलुंड में भी की गई बड़ी कार्रवाई
बीएमसी के एक प्रवक्ता राम दोतोंडे ने बताया, ‘‘मध्य मुंबई के साथ-साथ मलाड और मुलुंड उपनगरीय इलाकों तक के अनधिकृत होटलों और रेस्तरां में कार्रवाई की जा रही है.’’ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित लोकप्रिय जाफरान होटल के एक बड़े हिस्से को तोड़ दिया गया.हर एक वार्ड की हो रही है छानबीन
उन्होंने बताया, ‘‘मुंबई में 24 वार्ड हैं और सभी वार्डों में तीन टीमें रेस्तरां, पब और भोजनालय की जांच कर रही हैं. सभी टीम में दस सदस्य हैं, जिनमें स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारी और निरीक्षक शामिल हैं.’’ दोतोंडे ने बताया कि टीम अनधिकृत ढांचों को देखते ही उसे गिरा दे रहे हैं.
सभी के साप्ताहिक अवकाश हुए रद्द
महानगरपालिका प्रशासन ने सभी कर्मियों को ड्यूटी पर रहने को कहा है. कई विभागों के कर्मियों के अवकाश और साप्ताहिक अवकाश को रद्द कर दिया गया है और उन्हें रेस्तरां और पबों की विस्तृत सूची दी गई है, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान उल्लंघन पाये गए थे.निकाय प्रमुख अजय मेहता ने सभी सहायक नगरपालिका आयुक्तों एवं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के उपायुक्तों को भेजे अपने संदेश में कहा कि सभी क्षेत्रीय उपायुक्त एवं वार्ड अधिकारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे भवन एवं फैक्टरी विभागों के कर्मचारियों, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं दमकल विभाग के कर्मचारियों को मिलाकर एक टीम का गठन करें.
आग लगने से बचने के पुख्ता इंतजाम की होगी जांच
संदेश में कहा गया है कि यह दल सभी रेस्त्रां में अपने संबंधित वार्डों का निरीक्षण करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि वहां आग लगने से बचने के पुख्ता इंतजाम हैं या नहीं. इसमें कहा गया है कि परिसरों में आग लगने पर बचकर निकलने के लिये मार्ग, सीढ़ियां होनी चाहिए और यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि यह जगह अतिक्रमण से मुक्त हो. मुंबई निकाय संस्था ने जी-साउथ वार्ड से संबद्ध कर्मचारियों सहित पांच अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कल निलंबित कर दिया था.
Article source: http://hindi.news18.com/news/sports/cricket/india-vs-west-indies-fourth-odi-wi-choose-to-bat-1033568.html
No comments:
Post a Comment