Thursday, 28 December 2017

दिल्ली में मंडुआडीह एक्सप्रेस के 6 डब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं


READ MORE

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-वाराणसी मंडुआडीह एक्सप्रेस के छह डब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.उत्तरी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “यह घटना गुरुवार की देर रात 10.30 बजे हुई जब ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होने वाली थी.”


अधिकारी ने कहा, “ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण का पता अभी नहीं चल पाया है. जांच के आदेश दे दिए गए हैं.”




सभी छह डब्बों को बदल दिया गया है और ट्रेन का प्रस्थान समय बदलकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे कर दिया गया है.


ये भी पढ़ें:  कमला मिल आग: बर्थडे मनाने पब आई थी लड़की, वॉशरूम में दम घुटने से मौत


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/five-water-sharing-disputes-1483167.html

No comments:

Post a Comment