READ MORE
(Uday Singh Rana) बीजेपी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपीए सरकार की रक्षा नीतियों पर सवाल उठाए थे. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वायुसेना (IAF) की मौजूदा ताकत पर चिंता जाहिर करते हुए इसमें स्क्वॉड्रन बढ़ाने की बात कही थी. लेकिन, शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने लोकसभा में जो आकंड़े पेश किए, उसके मुताबिक अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान वायुसेना में एक भी फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल नहीं किए गए हैं. यहां तक कि 2025 तक वायुसेना में फाइटर एयरक्राफ्ट की संख्या और भी कम हो जाएगी.
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में ये मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि 2020 तक वायुसेना में हेलिकॉप्टर और फाइटर एयरक्राफ्ट की कितनी संख्या बढ़ेगी. इसके जवाब में रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने बताया, “2020 तक वायुसेना में 32 फाइटर एयरक्राफ्ट और 39 हेलिकॉप्टर यूनिट शामिल किए जाएंगे.”
मंत्री के मुताबिक, वायुसेना में मौजूदा समय में 32 स्क्वॉड्रन (जहाजों का बेड़ा) हैं, लेकिन मिग-21 एयरक्राफ्ट के तीन स्क्वॉड्रन को धीरे-धीरे 2020 तक हटाया जाएगा. वहीं, 2019 तक सरकार सुखोई-30 एमकेआई में 2 स्क्वॉड्रन शामिल किए जाएंगे. हालांकि, आंकड़ों की मानें तो 2025 तक वायुसेना में स्क्वॉड्रन की संख्या कम होगी.ओडिशा के कालाहांडी से बीजू जनता दल के सांसद ने रक्षा मंत्रालय से पूछा कि क्या सरकार ने वायुसेना से फाइटर एयरक्राफ्ट को हटाने का कोई प्रस्ताव दिया है? इस पर रक्षा राज्यमंत्री भामरे ने बताया कि मिग-21 और मिग-27 एयरक्राफ्ट के 10 स्क्वॉड्रनों की टेक्निकल लाइफ 2024 तक खत्म हो जाएगी. इसलिए इन्हें वायुसेना से हटा दिया जाएगा. 2024 तक जगुआर के दो स्क्वॉड्रन भी रिटायर होने हैं.
2025 तक सरकार सुखोई-30एमकेआई के 2 स्क्वॉड्रन, राफेल के 2 स्क्वॉड्रन, तेजस के 6 और एक सिंगल-इंजन फाइटर खरीदेगी. वायुसेना में 2024 तक 12 स्क्वॉड्रन रिटायर होंगे, वहीं सरकार सिर्फ 10 स्क्वॉड्रन ही शामिल करेगी.
एयर डिफेंस एक्सपर्ट रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर का कहना है कि ऐसे हालात में वायुसेना में 2032 तक 42 स्क्वॉड्रन शामिल करने का लक्ष्य हासिल करना सरकार के लिए काफी मुश्किल होगा. वायुसेना की यह खरीद इस बात पर निर्भर करती है कि तेजस और सिंगल-इंजन फाइटर जेट की मैन्युफैक्चरिंग कितने वक्त में हो जाएगी. हालांकि, सरकार का कहना है कि इस डील में देरी नहीं होगी. सारी प्रक्रिया समय से पूरी हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: जब नायडू बोले सदन में भीख मांगने से बचें सांसद…
हमारी सरकार बनी तो हिसार, भिवानी और रोहतक को मैट्रो से जोड़ेंगे: हुड्डा
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5aMjJUX9Uj0/story01.htm
No comments:
Post a Comment