READ MORE
साल 2017 के बीतते ही भारत में भी लोगों ने नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया है. देश भर में लोगों में उत्साह चरम पर है. देश भर में होटलों, रेस्टोरेंट आदि फुल बुक हो चुके हैं.देश की राजधानी दिल्ली में भी भारी उत्साह के साथ लोग नए साल के जश्न में डूब गए हैं. जगह-जगह पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. यहां सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं.
New year eve celebrations underway in #Delhi pic.twitter.com/mQvKJIhl24
— ANI (@ANI) December 31, 2017
मुंबई में मौजूद ऐतिहासिक इमारतों को नए साल के मौके पर शानदार तरीके से सजाया गया है. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को भव्य लाइट डेकोरेशन से सजाया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुख्यालय भवन की खूबसूरती देखते ही बनती है.
Mumbai’s Chhatrapati Shivaji Terminus and Brihanmumbai Municipal Corporation building lit up on new year’s eve. pic.twitter.com/0M6TZPd94A
— ANI (@ANI) December 31, 2017
रंग-बिरंगी लाइटों से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है.
Amritsar: The Golden Temple lit up #NewYear2018 pic.twitter.com/vpNrHdTjzZ
— ANI (@ANI) December 31, 2017
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सभी जगहों पर उत्साही भीड़ नज़र आ रही है.
New year eve celebrations underway in #Lucknow pic.twitter.com/IPCCVoZaWC
— ANI UP (@ANINewsUP) December 31, 2017
भारतीय समय के मुताबिक हमारे देश में तो यह जश्न 31 दिसंबर की रात 12 बजे से शुरू हुआ लेकिन दुनिया के कई स्थान ऐसे है जहां यह जश्न भारत से पहले मनाया जाता है. भारतीय समय अनुसार साढ़े चार बजे सबसे पहले न्यूजीलैंड में नए साल ने अपनी दस्तक दी. न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैड के स्काई टॉवर पर आतिशबाजी देखते ही बनती है. पूरी दुनिया से लोग यहां आतिशबाजी देखने के लिए आते हैं.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/the-high-court-can-heard-virbhadra-singhss-plea-for-money-laundering-case-on-mondey-1033246.html
No comments:
Post a Comment