Friday, 29 December 2017

मुंबई आग हादसे में 'संकटमोचक' बना सिक्योरिटी गार्ड, बचाई 100 लोगों की जान


READ MORE

मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड में गुरुवार देर रात हुए भीषण आग हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 21 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त पब मैनेजर और स्टाफ जख्मी लोगों को बचाने के बजाय मौके से भाग खड़े हुए. वहीं, राहतकर्मियों के बीच एक शख्स ऐसा भी था, जिसने करीब 100 लोगों की जान बचाई.बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश साब्ले कमला मिल्स कंपाउंड में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस कंपाउंड में होटल मोजोस, वन अबव और लंदन टैक्सी नाम से तीन होटल हैं. आग होटल मोजोस के पब में लगी.


कुछ घायलों के मुताबिक, मोजोज होटल के अंदर बांस और प्लास्टिक्स का इंटीरियर था. इस वजह से आग बहुत तेजी से फैली. जब आग लगी, तब महेश होटल के ऊपरी मंजिल पर थे. हादसे के बाद वहां से भागने के बजाय उन्होंने लोगों को नीचे की तरफ जाने में मदद की. महेश ने करीब 100 लोगों को वहां से बाहर निकाला. इस काम में महेश के दो दोस्तों ने भी उनका साथ दिया.


रात 12:30 बजे हुआ हादसाजानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार की रात 12:30 बजे हुआ. उस दौरान पब में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी और ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर महिलाओं की एक पार्टी चल रही थी. जिस वक्त आग लगी, तब कुछ महिलाओं ने खुद को बचाने के लिए वॉशरूम में लॉक कर लिया. ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है. पुलिस ने ज्यादातर लाशें वॉशरूम से बरामद की हैं.


बीएमसी से 5 अधिकारी निलंबित
आग हादसे के बाद घटना स्‍थल पर पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे के लिए जिम्‍मेदार बीएमसी के पांच अधिकारियों को सस्‍पेंड कर दिया, जबकि होटल के मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश दिए. पुलिस ने सभी आरोपियों को लुक आउट नोटिस भी भेजा है.




अवैध निर्माणों को गिराने के निर्देश
इस दौरान सीएम ने कहा कि अगर जांच में बीएमसी अधिकारियों की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी. इसी के साथ मुख्‍यमंत्री ने शहर में अन्य सभी जगहों पर फायर ऑडिट करने के भी आदेश जारी किए. उन्‍होंने अधिकारियों ने आदेश दिया कि जहां भी नियमों का उलंल्घन पाया जाएगा उसे तुरंत गिराने के आदेश दिए जाएंगे.


ये भी पढ़ें:  मुंबई पर एक बार फिर कहर बनकर टूटी 29 तारीख


मुंबई के बाद दिल्‍ली में भी मंडरा रहा ‘कमला मिल’ का खतरा


कोई छिपा बाथरूम में तो कोई चीखता रह गया, मुंबई में ऐसे आग से राख हुआ ऑफिस, विचलित कर देंगी तस्वीरें


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5aMjJUX9Uj0/story01.htm

No comments:

Post a Comment