READ MORE
दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कुमार विश्वास के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है. इसकी बानगी गुरुवार को आम आदमी पार्टी के दफ्तर में देखने को मिली, जहां कुमार विश्वास के समर्थक उन्हें राज्यसभा भेजने की मांग करते हुए रात भर धरने पर बैठे रहे.इस बीच कुमार विश्वास ने भी अपने ट्वीट में अभिमन्यु का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए कहा है, ‘मैनें आप सब से सदा कहा है, पहले देश, फिर दल, फिर व्यक्ति, पार्टी मुख्यालय पर जमा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि स्वराज, पारदर्शिता के मुद्दों के लिए संघर्ष करें, मेरे हित-अहित के लिए नहीं. याद रखिए अभिमन्यु के वध में भी उसकी विजय है.’
मैनें आप सब से सदा कहा है,पहले देश,फिर दल,फिर व्यक्ति🙏@AamAadmiParty मुख्यालय पर जमा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि स्वराज,Back2Basic,पारदर्शिता के मुद्दों के लिए संघर्ष करें,मेरे हित-अहित के लिए नहीं.स्मरण रखिए अभिमन्यु के वध में भी उसकी विजय है👍🇮🇳
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) 28 December 2017
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
समर्थक टेंट, गद्दे लेकर पहुंचे ‘आप’ के दफ्तर
हालांकि कुमार विश्वास की इस अपील का कुछ खास नजर असर होता नहीं दिखा. विश्वास के समर्थक टेंट, गद्दे के साथ पार्टी दफ्तर के बाहर डटे रहे. इस दौरान वह पोस्टर बैनरों के साथ कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजो के नारे लगाते दिखे.
न्यूज़ 18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने इन्हें दफ्तर से बाहर करने के लिए पुलिस बुलवाई थी. पुलिस को देखकर भी कुमार विश्वास के समर्थक डटे रहे. हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि दफ्तर में जुटे लोग उसके कार्यकर्ता नहीं है.
जनवरी को होना है राज्यसभा सीट के लिए नामांकन
राज्यसभा के लिए 5 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख है, लेकिन आम आदमी पार्टी अब तक अपना एक भी उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है. पार्टी दिल्ली के विधायकों के दम पर तीन लोगों को राज्यसभा सांसद बनाने की स्थिति में है. इनमें आशुतोष, संजय सिंह और पार्टी से बाहर के कुछ लोगों के नाम चर्चा में हैं.
इससे पहले कुमार विश्वास ‘आप’ से खुद को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने की बात कह चुके हैं. हालांकि इस बीच ऐसी भी खबर है कि पार्टी विश्वास को राज्यसभा न भेजकर उन्हें अजमेर उपचुनाव में सचिन पायलट के खिलाफ खड़ा कर सकती है.
हाल ही में कुमार विश्वास ने कहा था कि उनकी पार्टी को उन्हें अपने कोटे से राज्यसभा में भेजना चाहिए. विश्वास का कहना है कि राज्यसभा संसद का उच्च सदन है और वे सदन में देश की जनता की आवाज पुरजोर तरीके से बुलंद कर सकते हैं.
Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/five-water-sharing-disputes-1483167.html
No comments:
Post a Comment