READ MORE
अक्सर लोग भ्रामक विज्ञापनों से धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं. कई बार तो बड़े-बड़े नेता भी भ्रामक विज्ञापनों के झांसे में फंस जाते हैं. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने साथ हुई ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया है.शुक्रवार को राज्यसभा में संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति नायडू ने बताया कि कैसे वह वजन घटाने के एक विज्ञापन से धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे. नायडू ने बताया, “उपराष्ट्रपति बनने के बाद मैंने वजन घटाने की सोची थी. मैंने एक ऐसी कंपनी का विज्ञापन देखा जिसमें एक दवा के जरिए बहुत कम वक्त में वजन घटाने का दावा किया गया था.”
उपराष्ट्रपति ने बताया, “वजन घटाने वाली कंपनी ने दवा के लिए एक हजार रुपये मांगे थे. जिसे मैंने दे दिया.” नायडू ने बताया, “पेमेंट करने के बाद भी कंपनी ने दवा की डिलीवरी नहीं की.”
इसके बदले कंपनी ने एक ईमेल किया, जिसमें 1000 रुपये और पेमेंट करने को कहा गया था.” इसके बाद उपराष्ट्रपति को धोखाधड़ी का शक हुआ और उन्होंने उपभोक्ता विभाग में शिकायत की. जांच के दौरान पता चला कि वह कंपनी अमेरिका की थी.दरअसल, राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने मिलावट और नकली सामान पर सवाल उठाया. उन्होंने बताया कि कैसे हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है. वजन घटाने का भ्रामक विज्ञापन दिखाया जाता है. सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने चाहिए. इस दौरान उपराष्ट्रपति ने अपना अनुभव साझा किया.
ये भी पढ़ें: अहमद पटेल और परिवार पर ईडी की नज़र, 500 करोड़ रुपये फ्रॉड का है आरोप
वकालत में लौटे राजीव धवन, अयोध्या केस में मुस्लिम संगठन की करेंगे पैरवी
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/book-reviw-nawazuddin-siddiquis-daughter-used-to-hate-salman-khan-1150454.html
No comments:
Post a Comment