Saturday, 30 December 2017

अय्यारी का पहला गाना रिलीज, देखें सिद्धार्थ और रकूल का रोमांस


READ MORE

साल की शुरुआत कई अच्छी फिल्मों से होने वाली है. इन्हीं में से एक फिल्म है अय्यारी. आज रिलीज हुआ है इस फिल्म का पहला गाना ‘ले डूबा’. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं.गाने में सिद्धार्थ और फिल्म की हीरोइन रकूल प्रीत सिंह के बीच रोमांस दिखाया गया है. ये एक बेहद खूबसूरत लव सॉन्ग है. इस गाने के बोल लिखे हैं मनोज मुंजशिर ने. इसे गाया है सुनिधि चौहान ने.


कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था. इसमें मनोज वाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे थे.



यहां देखें गाना


फिल्म की कहानी एक गुरु और शिष्य के रिश्ते पर आधारित है. सिद्धार्थ आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं और मनोज उनके मेंटर बने हैं.


इस फिल्म से दोनों पहली बार बड़े परदे पर साथ नजर आएंगे. फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है. उनसे एक बेहद संवेदनशील और मंझे हुए सिनेमा की उम्मीद की जाती है, अय्यारी के जरिये वो फिर से ये उम्मीद पूरी करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.


कंगना रनोट का ये रूप नहीं देखा होगा आपने


ये भी पढ़ें
हिट की तलाश में मनोज बाजपेयी, क्या ‘अ वेडनेस डे’ फार्मूला करेगा ‘अय्यारी’ की मदद?

No comments:

Post a Comment