Saturday, 30 December 2017

जयललिता के आवास को स्मारक बनाने का काम शुरू


READ MORE

तमिलनाडु सरकार ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के पोएस गार्डन स्थित आवास को स्मारक में तब्दील करने का काम शनिवार को आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया. इसी परिसर में उन्होंने तीन दशक गुजारे थे.जयललिता के इस आलीशान आवास का नाम है ‘‘वेदा निलयम’’. वेदा उनकी मां का नाम था जिन्हें तमिल फिल्म जगत में संध्या के नाम से जाना जाता था. जयललिता और उनकी मां ने 1967 में इसे खरीदा था. विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आवास का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने अगस्त में कहा था कि अम्मा के आवास को स्मारक में तब्दील किया जाएगा. इसके बाद से ही आवास कड़े सुरक्षा घेरे में था.


चेन्नई के जिलाधिकारी वी अनुबूसेल्वन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज हमने पहले चरण में दिवंगत मुख्यमंत्री के घर का निरीक्षण किया, जिसमें संपत्ति को अपने अधिकार में लेने की औपचारिकताएं भी शामिल हैं.’’ उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण में राजस्व, सर्वे, लोक कल्याण, आयकर विभाग और पुलिस भी शामिल थी।


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/this-is-how-uma-devi-became-first-female-comedian-tuntun-1176385.html

No comments:

Post a Comment