Sunday, 31 December 2017

अभिनेता से 'नेता' बनेंगे रजनीकांत, अमिताभ-कमल हासन ने दी बधाई


READ MORE

तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत ने साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को अपनी नई सियासी पारी पर सस्पेंस खत्म कर दिया. रजनीकांत ने ऐलान किया कि वह कोई पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे, बल्कि अपनी पार्टी बनाएंगे. तमिल सुपरस्टार ने कहा कि आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वह सभी 234 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़े करेंगे.रजनीकांत के इस ऐलान का बॉलीवुड, टॉलीवुड और राजनीति जगत ने स्वागत किया है. अमिताभ बच्चन, कमल हासन, अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने रजनीकांत को शुभकामनाएं दी हैं.


अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- “मेरे प्यारे दोस्त, मेरे सहयोगी और एक विनम्र विचारशील व्यक्ति, रजनीकांत, ने राजनीति में प्रवेश के अपने निर्णय की घोषणा की है…मैं उनकी सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.”




कमल हासन ने लिखा- “मैं भाई रजनी की सामाजिक जिम्मेदारी और राजनीति में आने का स्वागत करता हूं.”




रजनीकांत के ऐलान को इस साल की एक बड़ी खबर बताते हुए अनुपम खेर ने लिखा, “2017 के अंतिम दिन वर्ष की सबसे बड़ी खबर बनकर आई. रजनीकांत राजनीति में उतरे. जय हो.”’




बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा- “मुझे विश्वास है कि सुपरस्टार को बहुत प्यार मिलेगा.”




एक्टर कबीर बेदी ने लिखा- “रजनीकांत को ढेरों शुभकामनाएं. तमिलनाडु की राजनीति में रजनीकांत एक बड़ी उम्मीद के तौर पर उभरे हैं.”


कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने ट्वीट किया, “हम जानते है कि रजनीकांत सम्मिलित लोकतंत्र और विकास में विश्वास करते है. हम उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते है.”


डीएमके नेता एमके स्टॉलिन ने ट्वीट किया- “रजनीकांत ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है. मैं इसकी सराहना करता हूं.”


केंद्रीय राज्यमंत्री पी. राधाकृष्णन ने लिखा- “राजनीति में आज की एंट्री बहुत शानदार है. रजनीकांत ने आज जो स्टैंड लिया उसका हम स्वागत करते हैं.”


तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने लिखा, “राजनीति में एक्टर रजनीकांत का स्वागत है. रजनीकांत ने भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन के संकल्प के साथ सियासी पारी की शुरुआत की घोषणा की है. यह बीजेपी की आत्मा है.”


ये भी पढ़ें:  नई पार्टी बनाकर तमिलनाडु के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे रजनीकांत


Love story: इंटरव्यू लेने आई उस लड़की पर दिल हार बैठे थे रजनीकांत

No comments:

Post a Comment