READ MORE
विएना। अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर एक कदम आगे बढ़ाते हुए भारत ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के मुद्दे से जुड़ा 23 पन्नों का ड्राफ्ट सौंप दिया है।अमेरिकी सांसदों द्वारा इस समझौते पर मुहर लगाए जाने से पहले आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को निगरानी समझौते को स्वीकृति देनी होगी।
हालांकि इसके लिए अभी तारीख तय नहीं की गई है। इधर ड्राफ्ट जारी करने को लेकर विपक्षी पार्टी और लेफ्ट ने सवाल उठाए हैं।
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
आईएईए ने एक प्रेस पिज्ञप्ति में कहा, “भारत सरकार के अनुरोध पर आईएईए सचिवालय ने बुधवार को आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर के सदस्यों को मसौदा सौंप दिया है।” अब बोर्ड के अध्यक्ष सदस्यों के साथ मिलकर तय करेंगे कि इस पर कब विचार किया जाए।इस बीच कुछ दूसरे पश्चिमी देशों के राजनयिकों ने कहा कि प्रस्तावित निगरानी समझौते का मूल्यांकन करने के लिए उनकी सरकार को चार हफ्तों का समय चाहिए।निगरानी समझौते के माध्यम से आईएईए भारत में मौजूद अतिरिक्त ऊर्जा रिएक्टरों की निगरानी कर सकेगा। इसके बाद भारत को अमेरिका के साथ हुए समझौते के मुताबिक नागरिक और सैन्य परमाणु कार्यक्रमों को अलग करने का अपना वचन निभाना होगा।
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/etah/eta-kasganj-rail-line-will-expand-1032507.html
No comments:
Post a Comment