
READ MORE
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने साल 2017 के आखिरी दिन अपनी नई सियासी पारी की शुरुआत का ऐलान कर दिया. चेन्नई के राघवेंद्र कल्याणा मंडपम में समर्थकों को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने से डर नहीं लगता. वह निश्चित तौर पर राजनीति में एंट्री कर रहे हैं. तमिल सुपरस्टार ने कहा कि वह अपनी पार्टी बनाएंगे. साथ ही अगले विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे.दक्षिण भारत में ‘थलाइवा’ यानी बॉस नाम से मशहूर रजनीकांत ने कहा कि तमिलनाडु में लोकतंत्र बुरे दौर से गुजर रहा है. उन्होंने कहा, “दूसरे राज्यों के लोग हमारा मजाक बनाते हैं. अगर मैंने अभी कोई फैसला नहीं लिया, तो मुझे हमेशा अफसोस रहेगा.”
तमिलनाडु में लाएंगे बदलाव
रजनीकांत ने कहा कि कुछ लोग राजनीति में आने के बाद जनता को लूटते हैं. तमिलनाडु में बदलाव की जरूरत है. वक्त आ गया है चीजों को बदलने का. हम इसमें बदलाव लाएंगे.’

तमिल सुपरस्टार ने कहा कि वह अपनी पार्टी बनाएंगे.
समर्थकों को बताया लोकतंत्र का रक्षक
तमिल सुपरस्टार ने अपने समर्थकों से कहा, “आप सबको नए साल में नई जिम्मेदारी दे रहा हूं. आप सब लोकतंत्र के रक्षक हैं. गलत चीजों के लिए आवाज उठाने की हिम्मत करिए.”
रजनीकांत की पार्टी के तीन मंत्र
रजनीकांत ने कहा कि मैं दौलत और शोहरत के लिए राजनीति में नहीं आ रहा हूं. मुझे कुछ चीजें बदलनी हैं. कुछ चीजों को सुधारना है. उन्होंने सच्चाई, काम और उन्नति को अपनी पार्टी का मंत्र बताया.
Truth ,work and growth will be the three mantras of our party: #Rajinikanth pic.twitter.com/y0SLMaE5EZ
— ANI (@ANI) December 31, 2017
‘वादे पूरे नहीं हुए, तो दे दूंगा इस्तीफा’
रजनीकांत ने कहा कि पारदर्शी और लोकतंत्र पर आधारित राजनीति करने का वक्त आ गया है. उन्होंने कहा कि सरकार में आने के तीन साल के अंदर अगर ये सब वादे वो पूरे नहीं हुए, तो वो इस्तीफा दे देंगे.
कमल हासन ने दी बधाई
दक्षिण के सुपरस्टार कमल हासन ने राजनीतिक पारी के ऐलान के बाद रजनीकांत को बधाई दी है. उन्होंने कहा- ‘राजनीति में रजनीकांत का स्वागत है.’ बता दें कि कमल हासन इसके पहले रजनीकांत के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं.
I congratulate my brother Rajini for his social consciousness and his political entry. Welcome welcome: Kamal Haasan on #Rajinikanth (file pic) pic.twitter.com/s2nJs4yi8E
— ANI (@ANI) December 31, 2017
सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनी को बताया अशिक्षित
रजनीकांत के ऐलान के बाद बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- “रजनीकांत ने अभी सिर्फ पार्टी बनाने की घोषणा की है. राजनीति में एंट्री नहीं की. उनके पास कोई डिटेल प्लान नहीं है. वह अशिक्षित हैं. सिर्फ मीडिया में आने के लिए ऐसा बोल रहे हैं. तमिलनाडु के लोग समझदार हैं.”
He only announced he is entering politics, had no details or documents, he is illiterate. Its only media hype, people of Tamil Nadu are intelligent: Subramanian Swamy, BJP on #Rajinikanth pic.twitter.com/4dDZWLGxdd
— ANI (@ANI) December 31, 2017
रजनीकांत के ऐलान के बाद डीएमके के टीकेएस एलनगोवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा-“हमलोगों ने कई एक्टर्स देखे हैं. फिलहाल इसपर कुछ नहीं कहेंगे. पहले रजनीकांत को पार्टी बना लेने दीजिए.”

रजनीकांत की लोकप्रियता और उनके चाहने वालों की फेहरिस्त कमल हासन के मुकाबले काफी बड़ी है.
26 दिसंबर से फैन्स से मुलाकात कर रहे थे रजनीकांत
दक्षिण भारत में ‘थलाइवा’ यानी बॉस नाम से मशहूर रजनीकांत चेन्नई के राघवेंद्र कल्याणा मंडपम में पिछले एक हफ्ते से अपने फैंन्स से मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान करीब 6000 फैन्स को रजनीकांत से मिलने का मौका मिला. चेन्नई में फैन्स से मुलाकात के दौरान तमिल के सुपरस्टार ने कहा था, “मैं राजनीति में नया नहीं हूं. हालांकि, थोड़ा लेट जरूर हूं. मेरी एंट्री ही जीत के बराबर है.”
रजनीकांत का कहना था कि ‘एक व्यक्ति को युद्ध जीतना होता है. युद्ध जीतने के लिए बहादुरी पर्याप्त नहीं है, रणनीति की जरूरत भी होती है.’
D-Day for Thalaivar fans: #Rajinikanth to spill the beans on his political entry today
Read @ANI story | https://t.co/ZDPpzJMYGS pic.twitter.com/V2BzvZ0a7w— ANI Digital (@ani_digital) December 30, 2017
तमिल राजनीति में टॉलीवुड का रहा है दबदबा
तमिल राजनीति में फिल्मी सितारों का पहले से ही दबदबा रहा है. एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) के राजनीति में आने से लेकर जयललिता तक का सफर कुछ ऐसा ही रहा है. जहां लोग अपने सुपरस्टार के दीवाने होकर उसे सिंहासन पर बैठा देते हैं.
तमिल फिल्मों और तमिल राजनीति के सुपरस्टार रहे एमजी रामचंद्रन को लेकर तमिलनाडु में काफी सम्मान का भाव रहा है. लेकिन, करुणानिधि के साथ विवाद होने के बाद 1972 में एमजीआर ने डीएमके से अलग होकर अपनी नई पार्टी बना ली थी. वर्ष 1977 से 1987 तक वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे.
एमजीआर के निधन के बाद जयललिता ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया था. जयललिता ने भी तमिल फिल्मों में कम उम्र में ही एक अलग पहचान बना ली थी. बाद में एमजीआर ही उन्हें सियासत में लेकर आए थे.
रजनीकांत को लेकर भी इसीलिए कयास लगाए जा रहे हैं क्योंकि इस दौर में रजनीकांत कमल हासन से कहीं ज्यादा बड़े स्टार हैं. उनकी लोकप्रियता और उनके चाहने वालों की फेहरिस्त कमल हासन के मुकाबले काफी बड़ी है.
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/lg-g6-plus-lg-g6-32gb-price-revealed-news-1719769
No comments:
Post a Comment