READ MORE
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शनिवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए. ऐसी खबरें हैं कि शरीफ परिवार और सेना के बीच ‘समझौता’ हो रहा है.शरीफ शनिवार शाम सऊदी एयरलाइंस की उड़ान से रवाना हुए. उनका सऊदी अरब के शाह सलमान और वली अहद (युवराज) मोहम्मद बिन सलमान से मिलने का कार्यक्रम है.
पीएमएल-एन ने कहा है कि सऊदी के नेतृत्व के साथ शरीफ ‘महत्वपूर्ण मामलों’ पर बातचीत करेंगे. पनामा पेपर्स मामले में 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद शरीफ ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
शरीफ परिवार इसी से जुड़े भ्रष्टाचार के तीन मामलों का सामना कर रहा है. नवाज शरीफ के छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ पहले से ही आधिकारिक दौरे पर सऊदी अरब में हैं.विरोधियों का कहना है कि शरीफ परिवार सऊदी अरब में अपने मित्रों की मदद से ‘समझौते’ की कोशिश में है.
ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान में शरीफ बंधुओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए मामले होंगे दर्ज
‘मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने पर गई नवाज की कुर्सी’
Article source: http://hindi.news18.com/news/sports/cricket/india-vs-west-indies-fourth-odi-wi-choose-to-bat-1033568.html
No comments:
Post a Comment