READ MORE
एयर इंडिया के प्रमुख प्रदीप सिंह खरोला ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा है कि एयरलाइन के पुनरोद्धार के लिए पेशेवर और उत्पादक कार्य संस्कृति की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यदि हम नष्ट नहीं होना चाहते हैं तो हमें अपना काम करना ही होगा.खरोला इसी महीने एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला है. उन्होंने कहा कि एयरलाइन को संकट से निकालने की जिम्मेदारी सभी पर है. उल्लेखनीय है कि सरकार एयर इंडिया के विनिवेश की तैयारी कर रही है.
कर्मचारियों को नए साल के संदेश में खरोला ने कहा, ‘हमें पेशेवर और उत्पादक कार्य संस्कृति को अपनाना होगा. एयरलाइन को संकट से निकालने के लिए यह जरूरी है. आपके कठिन परिश्रम से हाल के समय में कुछ परिचालन मानकों पर एयर इंडिया की स्थिति सुधरी है, लेकिन अभी हमें लम्बा रास्ता तय करना है.’
सरकार फिलहाल घाटे में चल रही एयरलाइन के विनिवेश के तौर तरीके पर काम कर रही है. खरोला ने कर्मचारियों से यह भी कहा कि उन्हें अपने पूरे प्रयास करने होंगे और सभी बाधाओं को दूर करना होगा, जिससे एयरलाइन को फिर उसकी क्षमता के स्तर पर लाया जा सके.खरोला ने कहा कि मैं आप सभी से कहूंगा कि एयर इंडिया का गौरव और सम्मान वापस लाने के लिए आपको लगातार इस प्रयास को आगे बढ़ाना होगा. उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 28 जून को एयर इंडिया और इसकी पांच अनुषंगियों के निजीकरण की सैद्धान्तिक मंजूरी दी थी.
ये भी पढ़ें
Air India कर्मियों की नहीं जाएगी Job, सरकार का आश्वासन
‘ऊंची उड़ान भरती रहेगी एअर इंडिया, नहीं होने देंगे किंगफिशर जैसा हाल’
एयर इंडिया की मांग- VVIP विमानों में बदलाव के लिये दें 1,100 करोड़ रुपये का कर्ज
Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/nation/supreme-court-will-inspect-ordinance-of-gujrat-government-on-reservation-1483491.html
No comments:
Post a Comment