READ MORE
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. हमले में एक जवान शहीद हो गए हैं. तीन जवान जख्मी हुए हैं. फिलहाल मुठभेड़ जारी है.जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है. आतंकी संगठन का कहना है कि यह फिदायिन हमला उनके आतंकी कमांडर नूर त्राली की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है.
सीआरपीएफ का यह कैंप 185 बटालियन का हेडक्वार्टर भी है. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 बजे तीन आतंकी साउथ कश्मीर के अवंतीपोरा, पुलवामा स्थित कैंप में घुसे. आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया. फिर फायरिंग शुरू कर दी.
सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही के मुताबिक, घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है. हमले की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं. फिलहाल नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है. इंटरनेट और फोन सेवा भी अस्थायी तौर पर बंद किए गए हैं.
#FLASH 2-3 terrorists storm CRPF Traning Center in Awantipora, Pulwama (JK). The terrorists first lobbed grenades and then began firing to enter the Center
— ANI (@ANI) December 30, 2017
“Fidayeen managed to enter Lethpora camp at 0210hrs. As per report two of our men got injured during initial intrusion from JK Police Commando training area side.
There is quite possibility of similar type of attack on other camp also” says CRPF— ANI (@ANI) December 30, 2017
खुफिया एजेंसियों ने सेना को इस तरह के हमलों की सूचना दी थी. सीआरपीएफ के जवान जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. लोगों को अपने घरों से नहीं निकलने की हिदायद दी जा रही है.
Three security personnel injured in attack by terrorists on CRPF Training Center in Awantipora, Pulwama (JK). (visuals deferred) pic.twitter.com/CVH0opiPzv
— ANI (@ANI) December 31, 2017
बता दें कि 26 दिसंबर को भारतीय जवानों ने 3 फीट के आतंकी और जैश कमांडर नूर त्राल को मुठभेड़ में मार गिराया था. जम्मू-कश्मीर में बुरहान बानी के बाद वह आतंक का दूसरा नाम बना हुआ था.
ये भी पढ़ें: जयपुर की मोजड़ी भेज पाकिस्तान की बदसलूकी का दिया जवाब
कुलभूषण जाधव की मां-बीवी से बदसलूकी के पीछे ISI की साजिश!
No comments:
Post a Comment