Thursday, 28 December 2017

कमला मिल आग: बर्थडे मनाने पब आई थी लड़की, वॉशरूम में दम घुटने से मौत


READ MORE

मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड के मोजो बिस्ट्रो लाउंज पब में हुए भीषण आग हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी हैं. कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई है. घटना के वक्त रेस्टोरेंट में काफी लोग मौजूद थे. जब आग लगी तो उनमें भगदड़ मच गई. कुछ लोग खुद को बचाने के लिए वॉशरूम की तरफ भागने लगे. धुंए में दम घुटने से उनकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, तब रेस्टोरेंट की छत पर एक बर्थडे पार्टी चल रही थी. हादसे में अपनी पोती को खोने वाले एक बुजर्ग प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मेरी 28 साल की पोती यहां अपनी बर्थडे पार्टी के लिए थी. बर्थडे के दिन ही उसकी मौत हो गई.’


एक प्रत्यक्षदर्शी अजय अग्रवाल ने बताया, ‘मेरी बहन प्रीति राजगरिया (48) वन एबव रेस्टोरेंट में अपनी अपनी बेटी रुचि के साथ डिनर करने गई थी. इसी दौरान वहां आग लग गई. ऐसे में मेरी बहन वॉशरूम में फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी बच गई है.’


रात 12:30 बजे हुआ हादसाकमला मिल्स कंपाउंड में कई रेस्टोरेंट और पब हैं. जानकारी के मुताबिक, यहां एक बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में रात करीब 12:30 आग लगी. उस दौरान कई लोग वहां मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक, हादसे में 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इनमें से ज्यादातर घायलों की हालत नाजुक है. ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.


कंपाउंड में हैं कई कॉरपोरेट ऑफिस
कमला मिल्स कंपाउंड में कई कॉरपोरेट ऑफिस के अलावा कुछ न्यूज़ चैनलों के दफ्तर भी हैं. आग की वजह से उनका प्रसारण भी रोक दिया गया.


रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ केस दर्ज
आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट में आग सबसे पहले लगी और फैली, वो बगैर लाइसेंस के चल रहा था. रेस्टोरेंट मालिक पर गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है.


ये भी पढ़ें:  मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग, अब तक 15 लोगों की मौत


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/five-water-sharing-disputes-1483167.html

No comments:

Post a Comment