Friday, 29 December 2017

नए साल पर ये रोबोट करेगा निगरानी, इस तरह अपराधियों की होगी पहचान


READ MORE

साल 2018 शुरू होने में चंद घंटे बाकी हैं. हैदराबाद में नए साल का स्वागत एक रोबोकॉप करने वाला है. वहां की एक स्टार्ट अप कंपनी ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो सैकड़ों लोगों की भीड़ में से न सिर्फ अपराधियों को पहचानकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचनाएं भेज सकता है, बल्कि आसपास मौजूद विस्फोटक को सेंस करके पुलिस को सूचना दे सकता है.31 दिसंबर की रात से ये रोबोट हैदराबाद के व्यस्त जुबली चेकपोस्ट चौराहे पर तैनात हो जाएगा. ये लोगों से हाथ मिलाएगा और उन्हें बाय-बाय भी करेगा. रोबोट में लगी टच स्क्रीन के जरिए लोग पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और इमरजेंसी में पुलिस को बुला सकते हैं.


robot for new year security


रोबोट करेगा निगरानी

रोबोकॉप बनाने वाली कंपनी ने अभी ट्रायल वर्जन तैयार किया है और अगले 6 महीने में ग्राउंड टेस्टिंग के बाद फाइनल वर्जन तैयार हो जाएगा. इसे दुनिया का दूसरा मानव की तरह काम करने वाला रोबोट होने का दावा किया जा रहा है. पहला रोबोकॉप फ्रांस में तैयार किया गया और उसे दुबई में तैनात किया गया था.इस रोबोकॉप में अभी आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और ज्यादा विकसित करने की गुंजाइश है. लेकिन कंपनी का दावा है कि अगले 6 महीनों में व्यवहारिक कमियों को दूर कर लिया जाएगा. प्रोजेक्ट में 20 से ज्यादा इंजीनियर काम कर रहे हैं. रोबोकॉप का बीटा वर्जन सिर्फ तीन मीटर की दूरी तक मौजूद लोगों के चेहरों की पहचान कर सकता है.


कंपनी के सीएमडी पीवी कृष्णा का दावा है कि फाइनल वर्जन में 50 मीटर तक भीड़ में से चेहरों की पहचान करने की क्षमता विकसित कर ली जाएगी. यानी रोबोकॉप भगोड़े अपराधियों को भीड़ में से भी पहचान लेगा और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे देगा. इसके अलावा 250 मीटर की दूरी तक मौजूद विस्फोटकों को रोबोकॉप सूंघने में सक्षम होगा और विस्फोटक को निष्क्रिय भी कर सकेगा.


रोबोकॉप की पेट और पीठ में दो कैमरे लगाए गए हैं, जो 360 डिग्री की इमेज कैप्चर कर सकते हैं. रोबोकॉप बनाने में जुटी कंपनी के मुताबिक इसके रिसर्च और डेवलपमेंट पर 45 लाख का खर्च आया है.


न्यूज 18 हैदराबाद से संजय तिवारी


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/book-reviw-nawazuddin-siddiquis-daughter-used-to-hate-salman-khan-1150454.html

No comments:

Post a Comment