Saturday, 30 December 2017

2018 के लिए ये हैं इन सितारों के रेजोल्यूशन


READ MORE

बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ में न्यू ईयर कितना खास होगा और कैसा रहेगा नए साल के जश्न का अंदाज, यह जानने के लिए आमतौर पर फैंस बेताब रहते हैं. इसीलिए नए साल की शुरुआत को लेकर हमारी संवाददाता शिखा धारीवाल ने सितारों से खास बातचीत की और जाना सितारों का नए साल का सेलिब्रेशन प्लान. साथ ही उन्होंने जाना कि कैसा रहा इन सितारों का बीता हुआ साल:अरबाज खान


बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के भाई बॉलीवुड अरबाज खान 2017 से जुड़ी यादें शेयर करते हुए कहते हैं कि 2017 काफी अच्छा साल रहा. उन्होंने कहा, “मैंने खास तौर से खुद को पॉजिटिव रहने पर बहुत ध्यान दिया और जो चीजें मुझे लगा कि मेरे लिए ठीक नहीं है, उन्हें मैंने खुद से दूर कर दिया. इस साल मैंने गलत चीजें और आदते जो मेरे लिए ठीक नहीं थी, ऐसी सब आदतें बदली. 2017 में मैंने हैल्थ पर खास ध्यान दिया. जिन चीजों ने मुझे नुकसान पहुंचाया, उन पर कंट्रोल किया.


“अब मैं अपना बेस्ट कोशिश करता हूंं अच्छा खाने की और एक्सरसाइज की. 2017 में मेरी लाइफ में अनुशासन बहुत आ गया है. स्वास्थ्य जिंदगी में सबसे अनमोल चीज है. स्वास्थ्य है तो जिंदगी खूबसूरत है. आपसे गुजारिश करूंगा कि आप भी अपनी हेल्थ का खास खयाल रखें. बाकी 2017 काफी अच्छा साल रहा. मैंने कई अच्छी फिल्में कीं जो 2018 में रिलीज होंगी. 2017 में मेरे कर्म का फल मुझे 2018 में मिलेगा, मैं इंतजार कर रहा हूंं.”



अरबाज खान

अध्ययन सुमन


बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन ने 2017 के बारे में कहा कि उनके लिए यह साल काफी पॉजिटिव रहा. कुछ अच्छी चीज़ें हुई तो कुछ कंट्रोवर्सी भी जुड़ी. लेकिन पॉजिटिव बात यह है कि सीखने को बहुत मिला. रिश्ते-नाते बहुत कुछ सीखा. अध्ययन गाना गुनगुनाते हुए हंसते हुए कहते हैं कि 2017 जाते-जाते मैंने एक गाना बनाया है कि सब छोड़कर आगे बढ़ो.



अध्ययन सुमन

पहले थे पोर्नस्टार, फिर बन गए फिल्म में एक्टर्स, ये हैं वो कलाकार:


“2017 में जब कंट्रोवर्सी जुड़ी तो मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा था. यह एक अच्छी बात थी. मेरे पिता शेखर सुमन ने मेरा बहुत साथ दिया. इस बात को लेकर कई लोगों ने मेरे पिता पर आरोप भी लगाए कि बाप बेटे के बचाव में आगे आया. मैं कहना चाहता हूंं कि अगर बाप नहीं बोलेगा अपने बेटे के लिए तो कौन बोलेगा. 2018 न्यू ईयर का कुछ खास प्लान नहीं है जहां तक है कि इस साल की शुरुआत काम करते हुए ही होगी या फिर परिवार के साथ. 31 दिसंबर की शाम करीब साढ़े दस बजे तक हम सब घर पर होंगे और फिर परिवार के साथ बातें करेंगे, कुछ प्लान करेंगे कि अब आगे क्या करना है. हालांकि अब तक का सबसे बेस्ट न्यू इयर सेलिब्रेशन दोस्तों के साथ न्यूयार्क में हुआ. उस वक्त मैं न्यूयार्क में पढ़ाई कर रहा था. इसके अलावा 2017 में मैंने एक ड्रोन खरीदा. अभी उसकी ट्रेनिंग ले रहा हूंं. बस 2018 मेरी आपकी और हम सबकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आए.”


सलीम-सुलेमान


मशहूर सिंगर्स सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने हमसे खास बातचीत में बताया कि 2017 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वजह से काफी अच्छा गया. “असल में हमारी इस साल एक मुलाकात मोदी जी से हुई. उन्होंने हमें प्रेरणा दी की हमें देश के लिए कुछ म्यूजिकल ट्रिब्यूट देना चाहिए. फिर हमने देश के लिए एक खास गाना बनाया जिसे देश की आर्मी को डेडिकेट करते हुए भारत की स्वंत्रता दिवस की 70वीं सालगिरह पर रिलीज किया. इसके अलावा इस जोड़ी का 2018 का खास प्लान क्या है?



सलीम-सुलेमान

उन्होंने कहा, “उसके अलावा हमने एक अच्छी फिल्म ‘पूर्णा’ की, जो 13 साल की बच्ची के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की कहानी है. सुलेमान ने कहा “देश आगे बढ़ रहा हम महसूस करते हैं. हम अपने म्यूजिक के जरिए अपने विचारों का एक संदेश दे सकते हैं और पॉजिटिव बना सकते हैं. सलीम का कहना है “इस साल हमने करीब 90 कन्सर्ट किए और चाहेंगे अगले साल और ज्यादा करें और अपने म्यूज़िक से लोगों को खुशियां बांटें. इण्डिया के लिए यही कहूंंगा कि हमारी एक सौ तीस करोड़ की आबादी है, ऐसा कोई देश नहीं है इस दुनिया में जहां हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई क्रिसमस दिवाली होली यहां सब खुशी से मनाते हैं. ये एक बड़ी बात है. बस 2018 को लेकर यही प्लान है कि हम अपने संगीत के जरिए कुछ अमन और चैन का सन्देश देने की कोशिश करेंगे.”


बालीवुड अभिनेत्री कुनिका लाल:


बालीवुड अभिनेत्री कुनिका लाल से हुई खास बातचीत में उन्होंने साझा की 2017 की कुछ खास यादें. कुनिका लाल का कहना है कि 2017 बहुत खट्टी-मीठी यादें देकर गया. कुछ बहुत अच्छी चीजें हुईं तो कुछ सबक भी मिले. पर्सनल लाइफ में चीजें बदली. उन्होंने बताया, “मेरा छोटा बेटा अट्ठारह साल का हो गया. मेरे बड़े बेटे और बहु बहुत अच्छे से सेटल गए. मेरी नन्ही पोतियां जमकर शैतानी करती हैं. इसके अलावा मैंने प्रियंका चोपड़ा की कम्पनी से इस्तीफा देने के बाद मैंने खुद को बहुत वक्त दिया. मैंने आश्रम का रुख किया, ऋषिकेश गई वहां गंगा के किनारे ऋषिकेश में परिवार रिश्तो-नातों से दूर आत्ममंथन किया, जिससे मुझे बहुत पॉजिटिव एनर्जी मिली.



कुनिका लाल

नए साल की खास शाम को लेकर कुछ प्लान तो नहीं है, क्योंकि 31 दिसंबर की रात बहुत लोग ड्रिंक कर बवाल करते हैं. इसलिए शाम को निकलना ठीक नहीं रहता. मैं अपने परिवार के साथ ही नए साल को सेलिब्रेट करती हूंं, या फिर बिल्डिंग की पार्टी में चली जाती हूंं. इसी बहाने सबसे मिलना-जुलना भी हो जाता है”


कुनिका लाल का कहना है, “2017 में हमने बॉलीवुड की कई बड़े शशि कपूर और विनोद खन्ना जैसे हीरे हमने खो दिए. लेकिन बालीवुड की एक चीज अच्छी है कि इंसान चला जाता है लेकिन अपना नाम और काम छोड़ जाता है, जो उनके जाने के बाद भी याद रहता है.


पिछले साल नोटबंदी के चलते नए साल की शाम जरा फीकी रही लेकिन इस बार 31 दिसंबर पर इसका असर नहीं दिखेगा. वैसे भी हम भारतीय इतने जुगाड़ू होते हैं कि परेशानी के वक्त भी कुछ न कुछ एंटरटेनमेंट के लिए ढूंढ ही लेते हैं.”


ये है एकता कपूर का ड्रेसिंग सेंस:


राजू श्रीवास्तव 


राजू श्रीवास्तव ने खास बातचीत में शेयर की 2017 की खास यादें और साथ ही अपना स्वच्छता अभियान से जुड़ा गाना भी गाया. उन्होंने कहा, “मैंने 2017 में स्वछता अभियान पर काम किया. मुझे इस साल नरेंद्र मोदी जी ने सफाई अभियान का हिस्सा बनाया और मैंने इस पर बड़ी मेहनत से काम किया. मैं अब अपने शो के लिए जिस भी शहर में जाता हूं, वहां खुद भी झाड़ू लगाता हूं और दूसरों को भी प्रेरणा देता हूं कि वो भी लगाए. जो प्यार से माना वो ठीक नहीं तो अपने हिसाब से लोगों को कॉमेडी कर मनाता हूं. इसके अलावा मेरी लाइफ में एक पॉजिटिव बात और हुई मैं. इस साल देश के अलग अलग बॉर्डर पर गया और अपने सैनिकों को अपने तरीके से एंटरटेन किया.



राजू श्रीवास्तव

नए साल की शाम को लेकर मेरे कुछ खास प्लान है. इस साल मैं वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के लिए परफॉर्म करूंगा. असल में ऐसे सीनियर सिटीजन जिनके बच्चे विदेश में हैं, उन बुजुर्गों के साथ कोई नया साल बिताने वाला नहीं होता. तो मैंने सोचा है इस साल उनका ख्याल रखा जाए और उन्हें थोड़ी खुशी दी जाए. बस 2018 को लेकर सबसे यही गुजारिश कि भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करें और पॉजिटिव रहें. यह साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएं, मुस्कुराते रहिए हंसते रहिए और अपने आस-पास के लोगों को हंसाते रहिए.


गजेंद्र सिंह चौहान


हिंदी फिल्मों और छोटे परदे के मशहूर सीरियल महाभारत से फेमस हुए एक्टर और FTII के पूर्व चेयरमैन गजेंद्र सिंह चौहान ने 2017 से जुड़ी खास यादें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि 2017 उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाया. 2017 में मार्च में उनके इकलौते बेटे की शादी हुई और FTII में उनके किए काम को संसद में सराहना मिली. इसके अलावा उन्होंने अच्छी फिल्मों में काम किया.



गजेन्द्र चौहान

गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा, “2018 में बस ऐसी ही पॉजिटिविटी बरकरार रहे और मैं इंतजार कर रहा हूं कि 2018 में मुझे मेरी पार्टी बीजेपी कुछ और जिम्मेदारी सौंपेगी. मैं छोटे परदे पर काम करना चाहता हूं, लेकिन सीरियल की शूटिंग में लंबी शिफ्ट होती है, इसलिए ज्यादा टाइम नहीं दे सकता.


मेरे लिए न्यू इयर सेलिब्रेशन जरा हटकर रहता है. मैं घर पर रहता हूं और परिवार के साथ ही नए साल की शुरूआत करता हूं. सबसे खास बात यह है कि मैं हनुमान भक्त हूं तो मेरे साल की शुरुआत मेरे हनुमान जी के व्रत से होती है जो साल के शुरू के चालीस दिन चलता है. बाकी जीएसटी या नोटबंदी से इस साल 31 दिसंबर की शाम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. लेकिन इतना जरूर चाहता हूं कि 2018 में लोग थोड़ा सुधरें. लोगो की इज्जत करें.


ये भी देखें:


डिप्रेशन के चलते इन एक्ट्रेसेज ने किया था सुसाइड!

No comments:

Post a Comment