READ MORE
ये आपने भी कई बार सोचा होगा कि कैसे आपको तत्काल टिकट नहीं मिल पाता लेकिन एजेंट आसानी से बुक करा लेते हैं. सीबीआई ई-टिकटिंग नाम पर चल रहे इस फर्जीवाड़े की जांच कर पता लगाया है कि CBI में ही असिस्टेंट प्रोग्रामर रहे और IRCTC के लिए काम कर चुके अजय गर्ग के बनाए सॉफ्टवेयर से ये धांधली की जा रही थी. ये सब जौनपुर से चल रहा था और अनिल गुप्ता नाम का एक टिकट एजेंट भी इसमें शामिल था.कैसे हो रही थी धांधली
अजय ने IRCTC वेबसाइट में काम करने के दौरान की इसकी कमजोरियों के बारे में पता लगाया और फिर नियो नाम का एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया. ये सॉफ्टवेयर टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC वेबसाइट को हैंग करके प्रोसेस स्लो कर देता था. इसके अपने क्लाइंट्स के लिए एक ही बार में 1000 तक टिकट बुक कर देता था. इससे आपको तो टिकट नहीं मिल रहा था लेकिन वही टिकट एजेंट ज्यादा पैसे लेकर आपको मुहैया करा रहे थे.
जानिए कैसे जल्दी मिलेगा तत्काल टिकटIRCTC का आपको ‘मैजिक ऑटो फिल’ नाम का एक ऐसा टूल देता है जो सिर्फ 30 सेकेंड में तत्काल टिकट बुक कर सकता है. ये है प्रोसेस-
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
– गूगल में ‘IRTC मैजिक ऑटो फिल’ सर्च करें.- Open Reservation Form ऑप्शन पर क्लिक करें.
जो पेज ओपन होगा उसमें यूजरनेम, पासवर्ड, डेस्टिनेशन, नाम, उम्र, सीट प्रिफरेंस और कार्ड डीटेल्स भरें.
इस पेज को सेव करने पर एक पीला बटन दिखाई देगा इसे ड्रैग करके ब्राउजर में बुकमार्क बना लें.
अब जब भी आप तत्काल टिकट करने के लिए IRCTC खोलें तो बुकमार्क पर क्लिक करें.
आपका फॉर्म ऑटो फिल हो जाएगा, सिर्फ आपको CVV, कैपचा कोड और OTP डालना होगा.
क्या बिल्कुल न करें
किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट से टिकट बुक करते हुए IRCTC का पासवर्ड और CVV नंबर सेव न करें.
No comments:
Post a Comment