Friday, 29 December 2017

राजेश खन्ना और मन्ना डे: कम ही रहा ये साथ लेकिन कुछ बेहतरीन गाने रहे इनकी पहचान


READ MORE

लोकप्रियता, स्टारडम और लोगों का प्यार. उनका करिज्मा छू पाना आज भी किसी के लिए संभव नहीं. हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार-राजेश खन्ना!! सबसे अधिक लोकप्रिय और प्रेरणादायक एक्टर माने जाने वाले राजेश खन्ना पर BBC ने एक फिल्म भी बनाई थी- बॉम्बे सुपरस्टार.उन्हें आज भी सबसे बेहतरीन रोमांटिक हीरो माना जाता है. उन्होंने स्टारडम और सफलता का वो मुकाम हासिल किया जो उनसे पहले किसी ने नहीं देखा था. अमर प्रेम, आराधना, कटी पतंग, आन मिलो सजना, दो रास्ते, आनंद उनके गुलदस्ते की ऐसी ही कुछ फिल्में हैं जो 2 साल में एक के बाद एक सुपरहिट उनकी 15 गोल्डन जुबली फिल्मों में से हैं. उनकी सफलता का पैमाना रोमांस पर सवार था, जिसके चलते वो खुद एक लीजेंड बन गए.


उनकी सबसे शानदार रोमांटिक जोड़ी शर्मिला टैगोर, मुमताज और हेमा मालिनी के साथ थी. उन कालजयी फिल्मों की पहचान बना उनका कालजयी संगीत. उनकी फिल्मों की सफलता में संगीत का बहुत बड़ा योगदान था, जिसके चलते किशोर कुमार उनकी आवाज बन गए. आराधना (1969) सही मायनों में राजेश खन्ना और किशोर कुमार के लिए सफलता का नया जरिया थी. किशोर राजेश खन्ना के लिए वो थे जो रफी दिलीप कुमार और मुकेश राज कपूर के लिए थे. उनकी आवाज उन गीतों की आत्मा थी.


फिर भी ऐसे बहुत से गाने हैं, जिनमें राजेश खन्ना के लिए मन्ना डे ने अपनी आवाज दी है, और जो गीत बहुत मशहूर हो गए. किसी में उन्होंने लिप सिंकिंग की है तो किसी में नहीं. लेकिन ये गाने राजेश खन्ना की फिल्मों के संगीत के ग्राफ में बहुत ऊंचे दर्जे पर हैं.सुनिए झलक ऐसे ही कुछ गीतों की, जिनमें राजेश खन्ना और मन्ना डे ने परफॉर्म किए-


1. आनंद (1971)- ऋषिकेश मुखर्जी की सबसे शानदार फिल्मों में से एक थी आनंद, जिनमें राजेश खन्ना ने लीड रोल निभाया था. इस गाने में आनंद मन्ना डे की आवाज में जिंदगी के दर्शन के बारे में गा रहा है.


2. अविष्कार (1973)- फिल्मों की दुनिया में एक बेहतरीन फिल्म जिसके निर्देशक थे बासु भट्टाचार्य. यहां राजेश खन्ना शर्मिला टैगोर के साथ थे और इस फिल्म में उनका किरदार उनकी बाकी की फिल्मों से बहुत अलग था.


3. बावर्ची (1972)- ऋषिकेश मुखर्जी की एक और बेहतरीन फिल्म. राजेश खन्ना इस फिल्म में बावर्ची की भूमिका में थे. संगीत मदन मोहन का था. फिल्म में काका के लिए मन्ना डे ने दो गाने गाए थे.


4. महबूबा (1976)- भले ही आरडी बर्मन, किशोर कुमार और राजेश खन्ना एक टीम थे, लेकिन आरडी बर्मन ने राजेश खन्ना के लिए ये सेमी क्लासिकल गाना गवाया था.


5. प्रेम बंधन (1979)- काका के बेहतरीन करियर के आख़िरी सालों में उन्हें रेखा के साथ कई फिल्मों में पेयर किया गया. यहां उन्हें फिर ,मिली मन्ना डे की आवाज जीसी धुन बनाई थी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने.


फिल्मों में आने से पहले पोर्न स्टार थे ये एक्टर्स:


6. सफर (1970) – वैसे काका लिप सिंक के बादशाह नहीं थे, लेकिन इस फिल्म को उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में गिना जाता है. कल्यानजी-आनंदजी की एक बेहतरीन रचना.


7. बहारों के सपने (1967) – यह फिल्म उनके शुरूआती दौर की फिल्म है जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा की था और अभी वो सुपरस्टार नहीं बने थे. भले ही फिल्म ने कुछ कमाल नहीं किया, लेकिन इस फिल्म का संगीत आरडी बर्मन की कमाल की कम्पोजीशन थी. खासकर यह गाना जिसके लिए मन्ना डे ने आवाज दी थी.


(इस लेख को लिखा है TheSongPedia के लिए दीपा बूटी ने. इसका हिंदी अनुवाद मौलश्री कुलकर्णी ने लिया है. अंग्रेज़ी में लिखे गए इस लेख की मूल कॉपी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

No comments:

Post a Comment