READ MORE
2017 खत्म होने ही वाला है और हर किसी की तरह बॉलीवुड स्टार्स ने भी पार्टी करने और छुट्टियां बिताने का प्लान बना लिया है. सर्दियों के इस मौसम में ज्यादातर स्टार्स बर्फ से ढकी पहाड़ियों में अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं.ऐसे में बॉलीवुड की ‘नवाब’ फैमिली पीछे कैसे रह जाती! इसीलिए सैफ अली खान, करीना कपूर और उनके छोटे से नवाब भी स्विटजरलैंड में छुट्टियां बिताने पहुंच गए.
इंस्टाग्राम पर तैमूर और सैफ-करीना की यह फोटो खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में सैफ और करीना मोटे जैकेट्स पहने हुए हैं, वहीं तैमूर पूरी तरह से ढका हुआ एक छोटे से स्लेज पर बैठा है.
वैसे देखा जाए तो यह पहली बार है जब तैमूर स्नोफॉल का लुत्फ उठा रहा है. इस क्यूट सी तस्वीर में तैमूर बहुत प्यारा दिख रहा है. इससे पहले क्रिसमस पार्टी में भी तैमूर की क्यूटनेस इतनी छाई रही कि उसके मामा लोग भी उनके साथ फोटो खींचने के लिए बेचैन थे.
A post shared by It’$ all about kareena (@kareenakapoor_official_fanpage) on Dec 28, 2017 at 7:26pm PST
खान-कपूर फैमिली के अलावा भी बहुत से सेलेबस हैं जो अलग-अलग लोकेशन्स पर घूम रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड कृति सैनॉन भी यूरोप में घूम रहे हैं. ऐल्प्स की पहाड़ियों के बीच अपने दोस्तों के साथ सुशांत और कृति घूम रहे हैं.
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on Dec 28, 2017 at 4:35am PST
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त अपने बच्चों के साथ खूब घूमती हैं. इन दिनों वो दुबई में अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिता रही हैं.
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on Dec 28, 2017 at 6:33am PST
सोनम कपूर ने क्रिसमस तो अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहुजा के साथ बिताया था. अब न्यूइयर के लिए भी उन्होंने जरूर कोई स्पेशल प्लान्स बनाए होंगे.
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Dec 25, 2017 at 4:39am PST
जहां हर कोई छुट्टियों के लिए विदेश यात्रा कर रहा है, प्रियंका चोपड़ा अपने घर वापस आ गई हैं. प्रियंका इस बार अपनी छुट्टियां अपनने परिवार यानी अपनी मम्मी और भाई के साथ बिताएंगी.
With my brothers in tow.. @siddharthchopra89 #KunalBhogal #family #holidays ❤️
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Dec 26, 2017 at 10:20pm PST
तो आप भी अपना बस्ता पैक करिए और इन छुट्टियों में अपने परिवार के साथ कहीं घूम आइए.
No comments:
Post a Comment