READ MORE
मुंबई में बीती रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को केईएम और ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे के चश्मदीदों ने अग्निकांड को भयानक बताया है. चश्मदीदों के मुताबिक कुछ ही सेकंड में आग ने पूरे रेस्टोरेंट को चपेट में ले लिया. इसके बाद वहां कोई आदमी नहीं सिर्फ आग ही दिख रही थी.हादसे के समय वहां मौजूद डॉक्टर सुलभा ने विस्तार से इस अग्निकांड की जानकारी दी. चश्मदीद डॉक्टर सुलभा ने बताया कि मैं अपनी फ्रेंड्स के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने गए हुए थे. तकरीबन 12 से 12.15 बजे का समय था. तभी रेस्टोरेंट के एक कोने में छोटी सी आग लगी. इस आग ने 5 से 10 सेकंड में ही पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई. लोगों जान बचाने के लिए भागने लगे.
#KamalaMills #Mumbai pic.twitter.com/cz5VoGjTyW
— News18 India (@News18India) December 29, 2017
डॉक्टर सुलभा के मुताबिक रेस्टोरेंट में एंट्री गेट बहुत ही छोटा था. सभी लोग जान बचाने के लिए इस गेट की ओर दौड़े. इस दौरान भगदड़ मच गई और कई लोग दब गए. किचन के रास्ते से पीछे से एग्जिट था. ग्राहकों को तो अंदाजा भी नहीं था कि किधर एग्जिट है. तकरीबन 100-150 लोग थे, जब ये घटना हुई. रेस्टोरेंट स्टाफ ने लोगों की काफी मदद की. कुछ लोग जाने बचाने के लिए वॉशरूम में छिप गए, लेकिन बाद में पता चला की वो नहीं रहे.
‘…वहां सिर्फ आग ही दिख रही थी’
रेस्टोरेंट अग्निकांड के एक अन्य चश्मदीद विजय त्रिपाठी ने बताया कि आग बहुत भयानक थी. देखते ही देखते आगे ने पूरे रेस्टॉरेंट को अपनी चपेट में ले लिया. भगदड़ मच गई. इसके बाद वहां आग के अलावा कुछ नहीं दिख रहा था. ऐसा लग रहा था कि जैसे आतिशबाजी हो रही हो, धमाकों के जैसी आवाजें आ रही थीं.
#KamalaMills #Mumbai pic.twitter.com/BHEOkXhc6p
— News18 India (@News18India) December 29, 2017
आखिर कैसे ये हादसा हुआ?
‘लंडन टैक्सी बार’ में 50 से 60 लोग मौजूद थे.
रात 12.30 बजे मोजो टेरेस रेस्ट्रॉन्ट में आग लगी.
आग लगते ही अफरा तफरी मच गई.
रात 12:45 बजे फ़ायर ब्रिगेड मौक़े पर पहुँची.
फ़ायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लोगों को निकाला.
आग से अब तक 14 लोगों की मौत हुई.
15 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं.
घायल KEM और ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती.
हादसे के बाद पब मालिक पर केस दर्ज.
ये भी पढ़ें-
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग, अब तक 14 लोगों की मौत
सीकर में भीड़ ने फूंकी बस, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हिरासत में 50
No comments:
Post a Comment