Friday, 29 December 2017

हमारी सरकार बनी तो हिसार, भिवानी और रोहतक को मैट्रो से जोड़ेंगे: हुड्डा


READ MORE

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार बनने पर हिसार और रोहतक को मैट्रो ट्रेन से जोड़ा जाएगा जिससे व्यापारियों व आम लोगों को लाभ मिलेगा. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में चार बार मंत्री रहे चुके अमर सिंह धानक के पुत्र राजेन्द्र धानक के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए ये बात कही.उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के दौरान हिसार रोहतक तक मैट्रो ट्रेन का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया. उन्होंने कहा कि अबकी हमारी सरकार बनी तो हिसार जिला व रोहतक को मैट्रो ट्रेन से जोड़कर यहां की जनता को एक नया तोहफा देंगे.


उन्होंने कहा कि हमने जो भी वायदे किए एक-एक वायदे को पूरा करने का काम किया जहां हमने शिलान्यास का पत्थर रखा वहां पर उद्घाटन कर जनता को सौंपने का काम किया. उन्होंने कहा कि फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में वे हरियाणा प्रदेश में रथ यात्रा शुरू करेंगे और बीजेपी की कारगुजारियों का पर्दाफाश करेंगे.


उन्होंने कहा कि शुरू होने वाली रथ यात्रा हरियाणा के 90 हल्कों में जाएगी. जिसके बाद हरियाणा में बदलाव की एक नई क्रान्ति आएगी. हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है.ये भी पढ़ें-
खट्टर सरकार ने बंद की दाल-रोटी योजना, अब मिलेगी चीनी और तेल
भाजपा से बड़ी घोटालेबाज सरकार कोई नहीं- हुड्डा


 


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/supermodel-naomi-campbell-about-india-1185234.html

No comments:

Post a Comment