READ MORE
चारा घोटाले के एक मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत के द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद बिरसा मुंडा जेल में बंद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने दार्शनिक अंदाज में लिखा- 'सोने को तपाया जाता है, तो उसका क्या होता है?'
दरअसल, इस ट्वीट के जरिए लालू प्रसाद यादव अपने चाहने वाले और फॉलोवर्स को यह संदेश देना चाह रहे थे कि फिलहाल वह बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं और यह वक्त उनके लिए वैसा ही है जैसा कि सोने का होता है जो कि आग में तपने के बाद ही खरा सोना बनता है.
इस ट्वीट के जरिए लालू ने अपने राजनीतिक विरोधियों भाजपा और जदयू को भी चेताया कि अगर उन्हें लग रहा हो कि लालू यादव को जेल में बंद कर देने के बाद उनके लिए आगे का रास्ता सरल हो गया है तो वैसा नहीं है. इस ट्वीट के जरिए लालू ने साफ कर दिया कि जेल में सोने की तरह तपने के बाद वह और मजबूत होकर वापस लौटेंगे.
सोने को तपाया जाता है तो उसका क्या होता है?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 30, 2017
गौरतलब है कि जेल जाने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक ट्वीट और किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने विचार या संदेश जेल में उनसे मुलाकात करने वाले लोगों के जरिए अपने परिवार वाले या अपने कार्यालय को पहुंचा देंगे, जो उसे आगे ट्वीट करेंगे. माना जा रहा है कि लालू ने जो आज ट्वीट किया है वह संदेश पर उन्होंने किसी मुलाकाती के जरिए ही अपने परिवार वालों तक पहुंचाया है.
No comments:
Post a Comment