Saturday, 30 December 2017

जयपुर की मोजड़ी भेज पाकिस्‍तान की बदसलूकी का दिया जवाब


READ MORE

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के परिवार से हुई बदसलूकी को लेकर भारत के आम नागरिकों में भारी रोष है. पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को एक अनोखे तरीके से विरोध कर जवाब दिया जा रहा है. सोशल मिडिया के रणजीतसिंह मित्र मण्डली ग्रुप द्वारा पाकिस्तान के हाईकमिश्नर को नए व पूराने जूते भेजकर इस हरकत का विरोध किया जा रहा हैं.भारतीय नागरिक व पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार कर लिया गया था. जाधव पर पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने और भारत की ख़ुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग कर्मचारी होने का आरोप लगाया है.


पाक ने की थी नापाक हरकत
भारतीय कूट नीति के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेकते हुए, जाधव की धर्मपत्नी और माता को जाधव से मिलवाया लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने एक नापाक हरकत को अंजाम दिया. मुलाकात के दौरान जाधव की मां ने बेटे से मातृभाषा मराठी में बात करनी शुरू की, तो उन्हें रोक दिया गया और अंग्रेजी में बातचीत करने को कहा गया. जाधव की पत्नी के जूते जानबूझकर उतरवा दिए गए थे, जो मुलाकात के बाद भी वापस नहीं किए गए. इस बात को लेकर देश की जनता में पाकिस्तान के खिलाफ गजब का आक्रोश है.ऑलाइन कंपनी से भेजवाए जूते
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को प्रदेश की सोशल मिडिया ग्रुप रणजीतसिंह मित्र मण्डली ने अनोखे तरीके से जवाब देते हुए विरोध जताया है. दरअसल इस ग्रुप के सदस्यों ने पाकिस्तान के हाई कमिश्नर को जूते भेजे हैं. इस ग्रुप के संचालक ने बाकायदा एक ऑनलाइन कंपनी में जोधपुर की मोजड़ी यानी कि लीकतर खरीदकर पाकिस्तान हाई कमिश्नर के पते पर भिजवाए हैं और बिल व ऑर्डर की कॉपी सोशल मिडिया पर वायरल कर दी है. इस पोस्ट को लोगों ने खूब सराहा है और खुद भी पुराने जूते पाकिस्तान हाई कमिश्नर को भेजने कि बात कर रहे हैं.


Article source: http://www.jagran.com/bihar/darbhanga-16528696.html

No comments:

Post a Comment