Sunday, 31 December 2017

आग हादसे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पेंटिंग बेच रहे जस्टिन बीबर


READ MORE

सिंगर जस्टिन बीबर कैलिफोर्निया में हाल ही में लगी जंगल की आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए धन जुटाने का प्रयत्न कर रहे हैं. इसके लिए वह अपनी पेंटिंग नीलाम कर रहे हैं.इस सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पेंटिंग की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह अपनी पेंटिंग धन जुटाने के लिए बेच रहे हैं.


उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘ इस पेंटिंग का नाम ‘कैलवरी’ है और इसको बेचकर जो पैसे आएंगे वह कैलिफोर्नियां की आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए होगा.’


बता दें कि साउथ कैलिफोर्निया के जंगलों में 65 हजार एकड़ इलाके में बीते दिनों जबर्दस्त आग लगी थी. इस वजह से राज्य में इमरजेंसी लगा दी गई थी. 1.5 लाख लोगों को हटाया गया. आग से हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है. 160 इमारतें पूरी तरह जल गई हैं.ये भी पढ़ें:  भारतीय मूल के 33 लोगों को सम्मानित करेंगी ब्रिटेन की महारानी


आतंक पर PAK की अनदेखी से US नाराज, रोक सकता है 25 करोड़ डॉलर की मदद

No comments:

Post a Comment