Sunday, 31 December 2017

19 साल की वेदांगी, लक्ष्‍य- 130 दिन में 5 महाद्वीप और 29000 KM की दूरी


READ MORE

पुणे की 19 वर्षीय एक युवती वेदांगी कुलकर्णी 2018 को एक खास वर्ष बनाना चाहती हैं. अपने सपनों को साकार करने के लिए 2017 के आखिरी कुछ महीनों में उन्हें सैकड़ों किलोमीटर की साइकिल की सवारी करते हुये देखा गया है.अब वह साइकिल से अकेले दुनिया भर में 29,000 किलोमीटर की दूरी तय कर तेज और सबसे कम उम्र की महिला बनना चाहती हैं. वह यह यात्रा 130 दिनों में तय करना चाहती हैं. इस यात्रा के दौरान वह दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों में जाएंगी. निश्चित रूप से 19 वर्षीय किशोरी के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होगा.


वेदांगी ने हाल ही में मुंबई से नई दिल्ली के लिए 1,400 किलोमीटर ‘प्रशिक्षण सवारी’ पर निकलने से पहले बताया, ‘यह बहुत सुगमता से होने जा रहा है, मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं.’ वेदांगी बोर्नमाउथ विश्वविद्यालय में खेल प्रबंधन की पढ़ाई कर रही हैं. वेदांगी ने इसे नये साल पर इसे अपना एक संकल्प बताया.


नई दिल्ली में वह जानी मानी शख्सियत और सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात करने का प्रयास करेंगी जो उन्हें अकेले सभी महाद्वीपों पर साइकिल की यात्रा जारी रखने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने में मदद करेंगे.


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/nation/supreme-court-will-inspect-ordinance-of-gujrat-government-on-reservation-1483491.html

No comments:

Post a Comment