Friday, 29 December 2017

कमला मिल्स आग: न्यू ईयर मनाने US से आया था मुंबई, आंटी को बचाने में हुई मौत


READ MORE

मुंबई में गुरुवार देर रात भीषण आग हादसा हुआ. कमला मिल्स कंपाउंड में आग हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं. ये लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने मुंबई आए थे.26 साल के धैर्य ललानी अमेरिका में जॉब करते हैं. इस बार न्यू ईयर मनाने के लिए वे कुछ दिन पहले अपने भाई और चाची के साथ भारत आए थे. गुरुवार को धैर्य अपने भाई विश्वा (23) और चाची प्रमिला केनिया (70) और मुंबई में ही रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के साथ मोजो बिस्ट्रो लाउंज पब में डिनर करने गए थे.


आग लगने पर पब में अफरा-तफरी मच गई. धैर्य के रिश्तेदार किसी तरह वहां से निकल गए, लेकिन धैर्य अपने भाई और चाची के साथ फंस गए. उनकी चाची वॉशरूम में लॉक हो गई थीं. उन्हें बचाने की कोशिश में दोनों की भी मौत हो गई.


पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 11 महिलाएं हैं. बताया जा रहा है कि पब में एक बर्थडे पार्टी और ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर एक अन्य पार्टी चल रही थी. जब आग लगी, तो महिलाओं ने इससे बचने के लिए खुद को वॉशरूम में लॉक कर लिया.आग का धुंआ वॉशरूम तक पहुंच गया. इससे दरवाजे ब्लॉक हो गए और दम घुटने से महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस ने ज्यादातर लाशें वॉशरूम से बरामद की हैं.


हादसे में घायल हुईं सुलभा अरोरा ने बताया, “आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई. लोगों ने मुझे धक्का दिया और मुझे कुचल कर बाहर निकल गए. कई लोगों की लाशें पब के फ्लोर पर पड़ी थीं. लोग बस किसी तरह बाहर निकलना चाहते थे.”


ये भी पढ़ें:  कमला मिल्स आग: बर्थडे पर लड़की को पब खींच लाई मौत


मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग, अब तक 14 लोगों की मौत

No comments:

Post a Comment