Saturday, 30 December 2017

भंसाली की फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ, लेकिन अभी भी तीखें हैं करणी सेना के तेवर


READ MORE

विवादों में रही संजय लीला भंसाली की फिल्म अब ‘पद्मावत’ नाम से रिलीज हो सकती है. फिलहाल सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया चल रही है. नए साल में फिल्म को लेकर पूरी जानकारी आ सकती है. हालांकि मीडिया में आई खबरों को देखते हुए राजपूत करणी सेना के संयोजक लोकेन्द्र सिंह कालवी के तेवर अभी भी तीखे ही हैं. उन्होंने कहा अभी तो बहुत से स्पष्टीकरण आने बाकी हैं, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. मेरी दिशा स्पष्ट है, यह सब को पता है.दूसरी तरफ राजस्थान राजपूत सभा के अध्यक्ष गिर्राज सिंह लोटवाडा ने कहा कि सेंसर बोर्ड कमेटी की सिफारिश को तवज्जो नहीं देकर फिल्म निर्माताओं की मदद करना चाहता है. यह देश का दुर्भाग्य है. हम लोकतांत्रिक तरीके से विवादित फिल्म पद्मावती का विरोध जारी रखेंगे.


कमेटी के नौ लोगों में से केवल तीन ने देखी फिल्‍म
कालवी ने कहा कि इस फिल्म को नौ लोगों की कमेटी को देखना था, लेकिन मात्र तीन सदस्यों ने फिल्म देखी है, तीनों सदस्यों ने क्या सिफारिश दी, यह सामने नहीं है. अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है, हालांकि मैं जिस रास्ते पर चला था, आज भी उसी रास्ते पर हूं. लोटवाडा ने कहा कि बोर्ड ने विवादित फिल्म पद्मावती की समीक्षा के लिए जिस कमेटी का गठन किया था, वह कमेटी फिल्म को लेकर प्रतिकूल सिफारिश कर रही है तो फिर बोर्ड ने फिल्म में छब्बीस दृश्यों को नहीं दिखाने और फिल्म का नाम बदलने का सुझाव क्यों दिया है.बोर्ड को पारदर्शी होना चाहिए
उन्होंने कहा कि बोर्ड को पारदर्शी होना चाहिए और उसे राष्ट्र हित में सोचना चाहिए. बोर्ड अपने द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश को नहीं मान रहा है तो फिर कमेटी गठित ही क्यों की गई थी. हमारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा. अगली क्या रणनीति​ होगी, यह बातचीत करने के बाद तय किया जाएगा.


मेवाड़ राजघराने ने कुछ भी कहने से किया इंकार
मेवाड़ राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज मेवाड़ ने कहा कि पद्मावती को लेकर अभी हाल में मीडिया से ही जानकारी मिली है, जब तक पूरी स्थिति सामने नहीं आ जाती, कुछ कहना उचित नहीं होगा. सीबीएफसी द्वारा गठित ‘विशेष पैनल’ में उदयपुर से अरविंद सिंह, डॉ चन्द्रमणि सिंह और जयपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के के सिंह शामिल थे. गठित कमेटी में शामिल में अरविंद सिंह, डॉ चन्द्रमणि सिंह और जयपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के के सिंह से इस बारे में सम्पर्क नहीं हो सका.


विवादों के साए में रही है फिल्‍म पद्मावती
फिल्म पद्मावती शूटिंग के साथ ही विवादो के साए में रही है. पद्मावती में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाने के आरोप में संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई और शूटिंग स्थल पर तोड़-फोड़ भी की गई.


Article source: http://hindi.news18.com/news/sports/cricket/india-vs-west-indies-fourth-odi-wi-choose-to-bat-1033568.html

No comments:

Post a Comment