Saturday, 30 December 2017

नए साल में महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार देगी ये सौगात


READ MORE

उत्तराखंड में देहरादून की महिलाएं नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 100 नम्बर डायल कर नि:शुल्क परिवहन सेवा का फायदा उठा सकती हैं. उत्तराखंड के यातायात निदेशालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शहर के हर चौराहे पर जरूरतमंद महिलाओं के लिए कार एवं ऑटो उपलब्ध होंगे.इसमें कहा गया है कि यह नि:शुल्क सेवा केवल महिलाओं खास तौर पर मुसीबत में फंसीं महिलाओं को मुहैया कराई जाएगी. विज्ञप्ति के मुताबिक, इस सुविधा का फायदा आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति उठा सकता है भले ही वह स्त्री हो या पुरुष.


बता दें इसके अलावा बेंगलुरू में भी नए साल के मौके पर किसी एक लड़की को खास सौगात मिलेगा. दरअसल बेंगलुरू के किसी सरकारी अस्पताल में नए साल में जन्म लेने वाली पहली लड़की को स्नातक स्तर तक की शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाएगी.


बेंगलुरू के महापौर आर. संपत राज ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, “नव वर्ष (1 जनवरी) पर शहर के किसी भी सरकारी अस्पताल में समान्य प्रसव के जरिए जन्म लेने वाली पहली लड़की को कॉलेज में डिग्री स्तर तक की शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाएगी ताकि लड़कियों को बोझ नहीं समझा जाए.”बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) अपने आयुक्त और 2018 में जन्म लेने वाली पहली लड़की के संयुक्त बैंक खाते में पांच लाख रुपये जमा कराएगी और इस पर मिलने वाले ब्याज का इस्तेमाल लड़की की शिक्षा के लिए किया जाएगा.


ये भी पढ़ें-
नए साल में जन्मी पहली लड़की को मिलेगा फ्री एजुकेशन
नए साल की दी बधाई तो सरेआम करनी पड़ेगी उठक-बैठक


No comments:

Post a Comment