READ MORE
नए साल के मौके पर लोग जश्न मनाने के मूड में है. इसके लिए अलग-अलग तरह की तैयारियां चल रही हैं. कानून व्यवस्था को बनाए रखने और हुड़दंगियों को रोकने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिलचस्प और फिल्मी अंदाज में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को चेतावनी जारी की है. यूपी पुलिस की ओर से सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ के डॉयलॉग के रूप में ट्वीट किया गया है.इस ट्वीट में लिखा गया है, ‘हम आज सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएँगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे की एंटर कहाँ से करें और भागें कहाँ से! #ZaraSambhalKe #dontdrinkanddrive #UPPolice’ साथ में सलमान खान के चेहरे का कैरिकेचर बनाया गया है. इस पर लिखा है, ‘स्वागत नहीं करोगे 2018का? लेकिन… जरा संभल के! #ZaraSambhalKe’
यूपी पुलिस के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया गया है. समाचार लिखे जाने तक इस ट्वीट को चार हजार से ज्यादा बार रीट्वीट और साढ़े सात हजार बार लाइक मिले.
हम आज सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएँगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे की एंटर कहाँ से करें और भागें कहाँ से! #ZaraSambhalKe #dontdrinkanddrive #UPPolice pic.twitter.com/pK5SWDQk6O
— UP POLICE (@Uppolice) December 31, 2017
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने भी क्रिएटिव अंदाज में लोगों को रोड एक्सीडेंट से बचाने के लिए मुहिम छेड़ी थी. दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ क्रिएटिव तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लोगों से न्यू ईयर इव पर खुद को रोड एक्सीडेंट से बचाने का खास संदेश दिया.
एक ट्वीट में तस्वीर शेयर कर लिखा गया, ‘प्लान है दारू चखना तो गाड़ी घर ही रखना’. एक अन्य तस्वीर पर लिखा है ‘मत लगाओ रोड पर रेस एक्सीडेंट में बिगड़ेगा फेस’. इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर पर लिखा है ‘दारू पे है भारी तो लो कैब की सवारी’.
ये भी पढ़ें
दिल्ली पुलिस का क्रिएटिव अंदाज- ‘मत लगाओ रोड पर रेस, एक्सीडेंट में बिगड़ेगा फेस’
Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/nation/supreme-court-will-inspect-ordinance-of-gujrat-government-on-reservation-1483491.html
No comments:
Post a Comment