READ MORE
मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई. कमला मिल कंपाउंड के मोजो बिस्ट्रो लाउंज में लगी इस आग से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां और 6 वाटर टैंकर मौके पर पहुंची. टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है. हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है.
कमला मिल कंपाउंड में कई रेस्टोरेंट और पब हैं. जानकारी के मुताबिक, यहां के एक रेस्टोरेंट में रात करीब 12:30 आग लगी. उस दौरान कई लोग वहां मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
Kamala Mills fire update: 14 dead and 12 injured reported till now. #Mumbai
— ANI (@ANI) December 28, 2017
Fire breaks out in Kamala Mills compound in Lower Parel area of Mumbai. Six fire tenders at the spot. pic.twitter.com/vnYITHK9jc
— ANI (@ANI) December 28, 2017
आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ पब बिना लाइसेंस के चल रहा था, जिस वजह से रेस्टोरेंट मालिक पर गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: ग्रेटर नोएडा में टक्कर मारने के बाद 15 किमी तक शव घसीटा
नकली को असली बता 400 करोड़ के ज्वैलरी बेचे, जयपुर में ठगी का FIR दर्ज
Article source: http://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-16528719.html
No comments:
Post a Comment