Saturday, 30 December 2017

नितिन पटेल के समर्थन में नए साल पर मेहसाना बंद की घोषणा


READ MORE

गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल का समर्थन करते हुए पाटीदार नेता लालजी पटेल ने एक जनवरी को मेहसाना ‘बंद’ करने का आह्वान किया. खबरें हैं कि नितिन पटेल भाजपा की नई सरकार में उन्हें दिए विभागों को लेकर नाराज हैं.उन्होंने नितिन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने की सूरत में पूरे राज्य के बंद के आह्वान की धमकी दी. सरदार पटेल समूह के संयोजक लालजी पटेल ने उप-मुख्यमंत्री व उनके दर्जनों समर्थकों के साथ गांधीनगर के अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की.


लालजी पटेल ने कहा, “भाजपा बार-बार नितिन-भाई पटेल के साथ अन्याय कर रही है. आज मैंने उनसे और मेहसाना से उनके समर्थकों से मुलाकात की और हमने उनके समर्थन में एक जनवरी को मेहसाना बंद रखने का आह्वान किया.” नितिन पटेल मेहसाना से विधायक हैं, जहां पाटीदारों की संख्या काफी है और यह जगह कोटा आंदोलन के केंद्र में भी रही.


पिछली सरकार में नितिन पटेल को वित्त और शहरी विकास जैसे मंत्रालय दिए गए थे जबकि नई सरकार में उन्हें कम महत्त्वपूर्ण मानें जाने वाले सड़क और इमारत और स्वास्थ्य जैसे विभागों का भार सौंपा गया है.


No comments:

Post a Comment