Friday, 29 December 2017

बेदी ने सिंधु से की विराट की तुलना, कहा द.अफ्रीका में होगी असल परीक्षा


READ MORE

महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाज़ी और कप्तानी की असल परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी.बेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार सफलता के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधू की तारीफ की लेकिन कहा कि ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु इतने साल से जो हासिल कर रही हैं, उसे हासिल करने के लिए कोहली को संघर्ष करना होगा.


बेदी ने कहा कि कोहली की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होगी.


उन्होंने कहा, “सिंधु ने इतने साल में काफी कुछ हासिल किया है. यह हासिल करने के लिए विराट को काफी संघर्ष करना होगा.” उन्होंने कहा, “सिंधु दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से खेल रही हैं लेकिन कोहली की असल परीक्षा अब दक्षिण अफ्रीका में होगी.” बेदी ने यह बात स्पोर्ट स्टार पत्रिका के नए लुक के लॉन्च के मौके पर कही. स्पोर्ट स्टार अब टेब्लॉयड से फिर पत्रिका के रूप में आ गया है और साप्ताहिक की बजाय 84 पन्नों का पाक्षिक संस्करण होगा.ये भी पढ़ें:


वायरल वीडियो, जब अनुष्का का सूटकेस उठाकर होटल ले गए विराट


2018 में दुनिया की नं-1 खिलाड़ी बनना चाहती हैं सिंधु

No comments:

Post a Comment