READ MORE
दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण आज सुबह 90 से ज्यादा विमानों की सेवाएं प्रभावित हुईं. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होकर 50 मीटर रह गई थी.एयरपोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध विमानों से संबंधित जानकारी के अनुसार, 54 घरेलू विमानों की उड़ानों में देरी हुई और 17 विमानों का रूट बदलकर उन्हें अन्य एयरपोर्ट भेजा गया. घने कोहरे के कारण 11 अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ान सेवाओं में देरी हुई और आठ विमानों का रूट बदला गया.
सूचना के अनुसार अब तक चार विमानों की उड़ान रद्द की गई हैं. जिनमें तीन घरेलू एवं एक अंतरराष्ट्रीय विमान शामिल हैं.
दिल्ली क्षेत्र एवं आईजीआई एयरपोर्ट के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक आरके जेनामनी ने कहा, “सुबह साढ़े पांच बजे रनवे पर विजिबिलिटी 50-75 मीटर के बीच थी. इस साल कोहरे की यह अब तक की सबसे खराब स्थिति अनुभव की गई है.”दिल्ली एयरपोर्ट के पास कम विजिबिलिटी में भी विमानों के उतरने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी हैं और इस कारण 50 मीटर विजिबिलिटी में भी विमानों की लैंडिंग संभव हो पाती है. हालांकि विमानों को उड़ान भरने के लिये 125 मीटर विजिबिलिटी की ज़रूरत होती है.
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/lg-g6-plus-lg-g6-32gb-price-revealed-news-1719769
No comments:
Post a Comment